Shani Transit 2025: धनु राशि के जातक जानें,  2025 में शनि की ढैय्या में क्या-क्या बदलेगा ?

Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Jul, 2024 01:30 PM

आज बात करेंगे शनि देव की। शनि देव अगले साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे 29 मार्च को। शनिदेव इस दौरान मीन राशि में चले जाएंगे। मीन राशि के शनि देव का गोचर 23 फरवरी 2028 तक है। 3 साल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Transit 2025: आज बात करेंगे शनि देव की। शनि देव अगले साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे 29 मार्च को। शनिदेव इस दौरान मीन राशि में चले जाएंगे। मीन राशि के शनि देव का गोचर 23 फरवरी 2028 तक है। 3 साल का समय है जब शनि देव मीन राशि में रहेंगे। जैसे ही शनि देव मीन राशि में आएंगे, मेष राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। हालाँकि शनि की साढ़ेसाती का असर सब पर होता है। अब तक शनि धनु राशि के लिए तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। जैसे ही शनि चौथे भाव में आएंगे तो आपके ऊपर शनि की ढैया शुरू कर देंगे। शनि का ये गोचर धनु राशि वालों के लिए कुछ ज्यादा खास नहीं रहेगा। धनु राशि के लिए शनि दो भावों के स्वामी बनते हैं। ये दोनों भाव ही शुभ नहीं हैं। इसलिए धनु राशि के लिए शनि की दशा फरेबल नहीं होती है। दूसरे स्थान मार्क स्थान होता है। इसके शनि स्वामी बन जाते हैं, धनु राशि के जातको के लिए। तीसरे भाव के भी शनि स्वामी है और ये भी शुभ नहीं होता है। यहां पर शनि की मूलत्रिकोण राशि कुम्भ आ आती है। अष्टम भाव से आयु देखी जाती है। तीसरा भाव अष्टम का भाव होता है। जब शनि दो अशुभ भावों के स्वामी हैं। शनि चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। चौथा भाव चूंकि आपकी पीस ऑफ़ माइंड का भाव है। यहां का गोचर कुछ चीजों को डिस्टर्ब करता है। 

धनु राशि के लिए शनि जब चौथे भाव में बैठेंगे तो तीसरी दृष्टि जाएगी आपके छठे भाव के ऊपर। छठा भाव जब शनि के प्रभाव में आ जाएगा तो किसी की गरंटी लेने से बचें। किसी को भी धन देने से बचें। पैसा फसने की सम्भावना है। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो वो लम्बा खिंच सकता है। पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने शरीर से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। शनि चौथे भाव में बैठकर दसवें भाव को दृष्टि देंगे। ये आपका कर्म है। ऑफिस या कारोबार में आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। यदि आपका कोई काम सरकार से जुड़ा हुआ है तो उसमें भी देरी का सामना करना पड़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम अटक सकता है। अपने दस्तावेजों को संभाल कर रखें। सीनियर्स के साथ आपकप तालमेल बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनि का गोचर जब चौथे भाव में होता है तो शनि की एक दृष्टि जाती है आपके चन्द्रमा के ऊपर। धनु राशि के ऊपर शनि की दृष्टि पड़ेगी। इसका मतलब आप काफी सुस्त हो जाएंगे। आपका मन काम में नहीं लगेगा। आपका स्वभाव नेगेटिव हो जाएगा। इसे सही करने के लिए मैडिटेशन करें। 

शनि उपाय: काले कपड़ों को अवॉयड करें। 

शनिवार के दिन शाम के समय काली उड़द की दाल दान करें। 

शाम के समय शनिवार के दिन शनि देव की शिला पर सरसों का तेल अर्पित करें। 

ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। 

7 शनिवार शनिदेव के मंदिर जरूर जाएं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!