Shani Transit 2025: सिंह राशि के जातक जानें,  2025 में शनि की ढैय्या में क्या-क्या बदलेगा ?

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Jul, 2024 10:27 AM

आज बात करेंगे शनि देव की। शनि देव अगले साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे 29 मार्च को। शनिदेव इस दौरान मीन राशि में चले जाएंगे। मीन राशि के शनि देव का गोचर 23 फरवरी 2028 तक है। 3 साल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Transit 2025: आज बात करेंगे शनि देव की। शनि देव अगले साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे 29 मार्च को। शनिदेव इस दौरान मीन राशि में चले जाएंगे। मीन राशि के शनि देव का गोचर 23 फरवरी 2028 तक है। 3 साल का समय है जब शनि देव मीन राशि में रहेंगे। सिंह राशि के लिए ये गोचर अष्टम भाव में होगा। अष्टम भाव में जब शनि आ जाते हैं तो शनिदेव की अष्टम ढैया कहलाती है। सिंह राशि के जातकों के लिए इस ढैया के दौरान क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे तो चलिए जानते हैं- 

सिंह राशि के लिए शनि देव शुभ ग्रह नहीं हैं। सिंह राशि सूर्यदेव की राशि है। शनि सूर्य के मित्र नहीं हैं। सिंह राशि के जातकों को जब शनि की अंतर्दशा आती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। इस राशि के लिए शनि मार्क हो जाते हैं। शनि छठे भाव के स्वामी हो जाते हैं। शनि सप्तम भाव के स्वामी हो जाते हैं। यदि शनि सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छी पोजीशन में नहीं हैं। शनि वैसे ही अव्वल दर्जे के मार्क हैं। सिंह राशि के लिए जब शनि अष्टम भाव में गोचर करेंगे तो ये शुभ नहीं है। 

शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव के ऊपर पड़ रही है और ये आपका कर्म का भाव है। नौकरी और कारोबार सब यही से देखा जाता है। लाइफ के जितने भी कर्म सब यही से देखे जाते हैं। ये भाव आपके लिए शनि के प्रभाव में आ गया है। सरकार से जुड़े कार्य भी इसी भाव से देखे जाते हैं। यहां से जुड़े आपको बुरे प्रभाव देखने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी के काम में बहुत ही ध्यान रखें। ऑफिस में आपका सीनियर आपके लिए सूर्य है। सीनियर का सपोर्ट हो सकता है आपको मिलना कम हो जाए। आप जो काम कर रहे हैं उसमें आपका नाम न मिले। कारोबार में जो सोचा होगा उससे थोड़ा देरी का सामना करना पड़ सकता है। शनि आपको डिले करवा देंगे।

शनि की एक दृष्टि दूसरे भाव के ऊपर जा रही है। ये फॅमिली वाला भाव होता है। शनि पड़े हैं वो आपकी पत्नी के धन वाला भाव है। जहां पर शनि की दृष्टि है वो आपके धन का भाव है। संचित पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इस अवधि में धन के ऊपर थोड़ा सा संकट आ सकता है। परिवार में किसी न किसी तरह की परेशानी का समाना करना पड़ सकता है। सदस्य में किसी की सेहत खराब होने की सम्भावना है। वाणी पर आपको इसका प्रभाव देखने को मिलेगी। कुछ मामलों में आप ओवररियेक्ट कर सकते हैं। मन आपका डिस्टर्ब रहेगा। ट्रंपरामेन्ट को कंट्रोल कर के रखें। नहीं तो वाणी आपके बहुत से नुकसान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो लम्बी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। पंचम भाव के ऊपर दसवीं दृष्टि जाती है। अष्टम में जब शनि बैठते हैं तो पंचम भाव को देखते हैं। ये संतान और एजुकेशन का भाव है। इन भावों में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में जो भी फैसला लेंगे उसमें आपको नुकसान हो सकता है। किसी से पूछ कर ही कोई फैसला लें। संतान पक्ष की तरफ से दिक्कत हो सकती है। प्रेग्नेट महिलाएं सेहत का ध्यान रखें। सोच-समझ कर ही कोई निवेश करें। जो छात्र हायर स्टडी में जाना चाहते हैं उनको स्ट्रगल का सामना करना पड़ेगा। 

शनि उपाय: काले कपड़ों को अवॉयड करें। 

ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। 

7 शनिवार शनिदेव के मंदिर जरूर जाएं। 

शनिवार के दिन शाम के समय काली उड़द की दाल दान करें। 

शाम के समय शनिवार के दिन शनि देव की शिला पर सरसों का तेल अर्पित करें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!