Shani Transit 2025: तुला राशि के लिए 277 दिन शनि करेंगे शुभ फल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Jul, 2024 12:49 PM

shani transit

आज बात करेंगे तुला राशि के जातको की। तुला राशि के अधिकतर जातक जितनी उम्र 25 से 45 साल के बीच में है उनके ऊपर शनि की महादशा चल रही है। यह दशा बहुत लम्बी होती है। शनि की वजह से आपको इसके

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Transit 2025: आज बात करेंगे तुला राशि के जातको की। तुला राशि के अधिकतर जातक जितनी उम्र 25 से 45 साल के बीच में है उनके ऊपर शनि की महादशा चल रही है। यह दशा बहुत लम्बी होती है। शनि की वजह से आपको इसके रिजल्ट बहुत लेट मिलते हैं। तुला राशि के लिए शनि योगा कारक हैं। तुला राशि के लिए शनि योगा कारक बनते हैं। तुला राशि के लिए शनि चौथे भाव के स्वामी होते हैं। शनि की महादशा जिनके ऊपर चल रही है उनके लिए अच्छा समय कब आ रहा है ?

शनि आपकी कुंडली में दो तरीके से रिजल्ट करते हैं। एक चौथा और पांचवा घर। शनि जहां पर बैठते हैं उस भाव के फल करते हैं। शनि तुला राशि के जातकों के लिए पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। जैसे ही शनि छठे भाव में आएँगे तो ये शुभ गोचर में चले जाएंगे। 2025 में शनि का गोचर होने जा रहा है 29 मार्च 2025 को। 277 दिन ऐसे हैं शनि के ऐसे जब तुला राशि को शुभ फल मिलेंगे। शनि छठे भाव में गोचर करेंगे मीन राशि में। सातवें भाव में शनि दिग्बली हो जाते हैं। जिनके लिए शनि की महादशा चल रही है उनके लिए शनि बढ़िया फल करने जा रहे हैं। 

जिनकी कुंडली में शनि केंद्र या त्रिकोण भाव में पड़े हुए हैं उनको चौथे भाव का सुख मिलेगा। चौथे भाव से मां और प्रॉपर्टी देखि जाएगी। अगले साल कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा चौथे भाव से आपका पीस ऑफ़ माइंड आता है। मानसिक शांति की तरफ शनि आपको लेकर आएंगे। मां की सेहत को लेकर कोई समस्या थी तो वो ठीक हो जाएगी। शनि की मूलत्रिकोण राशि कुंभ है तो तुला राशि के लिए पंचम भाव में आती है। जिनका रिश्ता नहीं हुआ है, उनके लिए अगले साल रिश्ता होने की सम्भावना है। जो लोग घर में आने फॅमिली मेंबर की वेट कर रहे हैं उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। तुला राशि के लिए गुरु का गोचर नौवें भाव में होगा। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। शनि आपके छठे भाव में आ जाएंगे। उनकी तीसरी दृष्टि जाएगी अष्टम भाव के ऊपर। जिनका काम रिसर्च से जुड़ा हुआ है उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। इसके अलावा शनि आपको विदेश यात्रा पर जाएंगे। शनि शुभ गोचर में हैं। 12वें भाव में ऊपर शनि की दृष्टि रहेगी। शनि छठे भाव में बैठकर दसवीं दृष्टि से तीसरे भाव को देखेंगे। भाइयों का सहयोग आपको मिलता हुआ नजर आएगा। भाई के साथ यदि कोई मतभेद चल रहा था तो वो भी ठीक हो जाएगा। तीसरे भाव पराक्रम का भाव होता है। छठा भाव रोग, ऋण और शत्रु का भाव होता है। यदि आपके ऊपर कोई कोर्ट केस है तो वहां पर आपको राहत मिलती हुई नजर आएगी। कोर्ट के केस आपके फेवर में होते हुए नजर आएँगे। छात्रों के लिए भी समय बहुत बढ़िया है। जिन लोगों के ऊपर कर्जा है तो उनको अगले साल राहत मिलती हुई नजर आएगी। जिनके ऊपर शनि की महादशा चल रही है उनको 2025 में शनि के बढ़िया फल मिलेंगे। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!