शनि की उल्टी चाल से इन 6 राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ धन लाभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jun, 2024 03:44 PM

6 राशियों को अब छप्पर फाड़ धन मिलने वाला है और पूरे 139 दिन इन राशियों की मौज रहने वाली है। 29 जून से शनि की उल्टी चाल अपना पूरा कमाल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

6 राशियों को अब छप्पर फाड़ धन मिलने वाला है और पूरे 139 दिन इन राशियों की मौज रहने वाली है। 29 जून से शनि की उल्टी चाल अपना पूरा कमाल दिखाने वाली है। 15 नवंबर 2024 तक शनि उल्टी चाल में रहेंगे यानी वक्री अवस्था में रहेंगे लेकिन फिर भी दोनों हाथों से इन 6 राशियों पर शनि देव खुशियां लुटाते रहेंगे। छप्पर फाड़ कर धन देंगे। आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे।

PunjabKesari Shani Vakri
जिन 6 राशियों पर शनि देव अपनी पूरी कृपा बरसाने वाले हैं। उनमें दो राशियों पर यानि कर्क राशि और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया चल रही है और तीन राशियों मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसके अलावा तुला राशि वालों पर भी शनि देव मेहरबान रहने वाले हैं यानी जिन राशियों को शनि जबरदस्त कामयाबी देने वाले हैं, उनमें कर्क राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि शामिल हैं।

29 जून 2024  को रात 12 बजकर 35 मिनट पर शनि देव वक्री हो जाएंगे यानी उल्टी चाल चलने लगेंगे यानी रेट्रोग्रेड हो जाएंगे और 139 दिन उल्टी चाल चलने के बाद शनि देव इसी साल 15 नवंबर को शाम 7:57 पर फिर से मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि देव 139 दिन तक इन 6 राशि वालों को क्या-क्या देने वाले हैं ?

शनिदेव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है। जिन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।

यही शनिदेव जब 139 दिन उल्टी चाल चलेंगे तो कर्क राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि वालों को गजब की सफलता देंगे।

PunjabKesari Shani Vakri

सबसे पहले कर्क राशि की बात करते हैं। कर्क राशि पर शनि की ढैया चल रही है। कर्क राशि वालों के लिए 139 दिन का शनि की उल्टी चाल का समय कई मोर्चों पर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में, आपके करियर में, आपके बिजनेस में और जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं भी आपके साथ होंगी जो आपको रोमांचित करेंगी।

शनिदेव की कृपा से कर्क राशि वालों को धन लाभ लगातार होता रहेगा।  हालांकि खर्च की भी अधिकता रहेगी। घर में मंगल कार्यों में व्यस्त होने के योग हैं। आपकी धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। आपकी लव लाइफ भी अच्छी होगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और शनि की यह उच्च राशि है। सबसे ज्यादा फायदा भी तुला राशि वालों को शनि देव देने वाले हैं। विदेश यात्रा का योग भी बनाने वाले हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ भी देने वाले हैं। आपको शत्रुओं पर विजय भी देने वाले हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट का तोहफा देने वाले हैं। अपने पसंदीदा स्टेशन पर ट्रांसफर का योग भी बनाने वाले हैं। बिजनेस में कामयाबी देने वाले हैं। समाज में अच्छा स्टेटस देने वाले हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी देने वाले हैं। वाहन सुख देने वाले हैं।

तीसरी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि है जिस पर भी शनि की ढैया चल रही है लेकिन शनि देव 29 जून से 15 नवंबर 2024 तक 139 दिन वृश्चिक राशि पर अपनी पूरी कृपा बरसाने वाले हैं। सरकारी काम जो रुके हुए हैं वो पूरे हो जाएंगे। आपकी रणनीतियां कारगर साबित होंगी, आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आप का रुतबा बढ़ेगा। आपको अपने आप को साबित करने के मौके भी मिलेंगे और आप कोई नया मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है और आय के नए स्त्रोत बनने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

अगर आप साझेदारी में यानी पार्टनरशिप में कोई बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको काफी सफलता मिलेगी और शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए भी शनि देव का 139 दिन उल्टी चाल चलना वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है।

PunjabKesari Shani Vakri
चौथी भाग्यशाली राशि मकर राशि है, जिस पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और जो अब अंतिम चरण में है और उतरती  साडेसाती फायदा भी देकर जाती है। शनिदेव का 29 जून से 15 नवंबर तक उल्टी चाल चलन मकर राशि वालों को कई मोर्चों पर बहुत कामयाबी देने वाली है।

मकर राशि वालों को इस अवधि में निवेश से लाभ होगा। अगर बिजनेस करते हैं तो अपने बिजनेस को विस्तार भी दे सकते हैं।पारिवारिक माहौल की बात करें, तो घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। साथ ही आपको समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है और विदेश में पी.आर पाने का सपना भी साकार हो सकता है।

काम और कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। अगर आप घर-दुकान या नया ऑफिस खरीदना चाहते हैं तो आपकी कामनाएं पूरी होंगी और सफलताएं भी मिलेंगी।

पांचवीं भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है लेकिन शनि अब अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि पर मेहरबान रहने वाले हैं।

आपकी धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। सरकारी काम जो रुके हुए हैं वह पूरे हो जाएंगे। आपकी रणनीतियां कारगर साबित होंगी, आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे और कार्यस्थल पर आप का रुतबा बढ़ेगा। आपको अपने आप को साबित करने के मौके भी मिलेंगे और आप कोई नया मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है और आय के नए स्त्रोत बनने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।

अंतिम भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है लेकिन शनि देव मीन राशि वालों को छप्पर फाड़ कर देने वाले हैं। मीन राशि वाले शनिदेव की कृपा से अपना घर या नया फ्लैट भी ले पाएंगे।  जिस बात का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह सपना भी आपका पूरा होगा। अगर आप जॉब करते हैं तो आपको अपने वर्कप्लेस पर तरक्की मिलेगी। नए लोगों के संपर्क में आएंगे, आपके नए रिलेशन बनेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है और आय के नए स्त्रोत बनने की उम्मीद है। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!