Sharad Purnima 2024: आज राशि अनुसार करें ये उपाय, मां लक्ष्मी पधारेंगी आपके द्वार

Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Oct, 2024 04:00 AM

sharad purnima 2024

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा के दिन को बहुत खास माना जाता है। आज शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। शरद पूर्णिमा का पर्व न केवल चंद्रमा की महिमा के लिए जाना जाता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sharad Purnima 2024: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा के दिन को बहुत खास माना जाता है। आज शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। शरद पूर्णिमा का पर्व न केवल चंद्रमा की महिमा के लिए जाना जाता है बल्कि यह भगवान श्री कृष्ण के रास लीला का भी प्रतीक है।  इस दिन को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और इसे विशेष रूप से कृष्ण भक्ति और प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की चांदनी में  कृष्ण ने अपनी मधुर बांसुरी की धुन पर गोपियों के साथ नृत्य किया और इसे महारास कहते हैं। रास लीला के साथ-साथ इस दिन चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। भक्त चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं और मां लक्ष्मी से समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। आज के दिन किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में खुशियों को बुलावा देते हैं। 

PunjabKesari Sharad Purnima 2024

मेष राशि
इस दिन रात को चंद्रमा को देखकर घी का दीपक जलाएं और उससे 11 बार ॐ चन्द्रमसे नमः  का जाप करें। ऐसा करने से मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी और नये अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि
इस दिन एक बर्तन में दूध और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन में सुख शांति आएगी।

मिथुन राशि 
आज के दिन सुबह स्नान के बाद सफ़ेद रंग के वस्त्र पहनें और राधा चालीसा का पाठ करें। ये उपाय आपके जीवन में आत्मविश्वास लेकर आएगा और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि 
आज के दिन चंद्रमा की रोशनी में 7 मूंगफली के दाने रखें और रात को उनका सेवन करें। ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातक आज गाय को चारा खिलाएं। सामर्थ्य और शक्ति में वृद्धि होगी, साथ ही आपके कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि 
बुद्धि और समझ में वृद्धि , कार्यक्षमता में सुधार के लिए जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करें। 

PunjabKesari Sharad Purnima 2024

तुला राशि
तुला राशि के जातक आज चंद्रमा को दूध में शहद मिलाकर अर्पित करें। ये उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएँगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि
आज के दिन  चंद्रमा को दूध, चावल और शक्कर मिलाकर अर्पित करें। चंद्रमा की किरणें धन और समृद्धि का संचार करती हैं। इसके बाद ॐ चंद्राय नमः का जाप करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन के रास्ते खुलते हैं।

धनु राशि 
शरद पूर्णिमा के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। सफेद रंग चंद्रमा का प्रतीक है और इसे धन की देवी लक्ष्मी के साथ जोड़ा जाता है। सफेद वस्त्र पहनने से आपके जीवन में सुख और शांति आती है।

मकर राशि
आज के दिन रात को एक बर्तन में पानी रखकर उस पर चंद्रमा की रोशनी डालें। ऐसा करने से काम में स्थिरता आएगी और मानसिक शांति मिलेगी।

कुम्भ राशि 
शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी यंत्र की स्थापना करें। इस यंत्र को घर के पूजा स्थान में स्थापित करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। यह आपके घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाने में सहायक होगा।

मीन राशि 
इस दिन कुमकुम या हल्दी से बने टीके का उपयोग करें। अपने माथे पर इस टीके को लगाएं और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें। यह उपाय आपके जीवन में धन और समृद्धि को आकर्षित करता है।

PunjabKesari Sharad Purnima 2024
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!