Sharad Purnima: आज रखा जाएगा शरद पूर्णिमा का व्रत, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Oct, 2024 10:20 AM

sharad purnima

सनातन धर्म में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है अश्विन माह की शरद पूर्णिमा। हिंदुओं में पूर्णिमा के व्रत का बहुत ही धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sharad Purnima 2024: सनातन धर्म में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है अश्विन माह की शरद पूर्णिमा। हिंदुओं में पूर्णिमा के व्रत का बहुत ही धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर 2024 यानी आज के दिन मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण ने इसी दिन गोपियों संग महारास रचाया था इसलिए इसे रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन सभी धार्मिक काम जैसे दान-पुण्य, पूजा-पाठ, ध्यान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं, इस दिन का शुभ मुहूर्त और स्नान-दान का समय और महत्व के बारे में-

PunjabKesari Sharad Purnima

Sharad Purnima 2024 Date Or Time शरद पूर्णिमा 2024 तिथि और समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर यानी आज के दिन को रात 08 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 05 मिनट पर होगा।

PunjabKesari Sharad Purnima

Sharad Purnima 2024 Snan Or Daan Time स्नान-दान और लक्ष्मी पूजा का समय
पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा और वहीं स्नान-दान का समय सुबह 04 बजकर 42 मिनट से सुबह 05 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

Importance of Sharad Purnima शरद पूर्णिमा का महत्व
सनातन धर्म में पूर्णिमा के व्रत का बहुत ही धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि, वैभव, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन राधा रानी और कृष्ण जी की पूजा करने से लव लाइफ में मधुरता और प्यार बना रहता है।

PunjabKesari Sharad Purnima

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!