Shardiya Navratri: इस दिन से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि, जानें सही तिथि और घटस्‍थापना मुहूर्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Sep, 2024 03:26 AM

shardiya navratri

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। देवी मां के भक्तों को नवरात्रि का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। साल में 4 नवरात्रि पड़ती हैं। जिसमें से 2 गुप्त नवरात्रि और अन्य चैत्र और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Shardiya Navratri 2024: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। देवी मां के भक्तों को नवरात्रि का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। साल में 4 नवरात्रि पड़ती हैं। जिसमें से 2 गुप्त नवरात्रि और अन्य चैत्र और शारदीय नवरात्रि के नाम से जाने जाते हैं। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। नवरात्रि के पहले दिन ही लोग अपने घरों में कलश स्थापना करते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से मन की हर इच्छा पूरी होती है। साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही हैं और कलश घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।

PunjabKesari Shardiya Navratri
When is Shardiya Navratri 2024 कब है शारदीय नवरात्रि 2024
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगा और इसका समापन 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 गुरुवार से आरंभ होंगी और इसका समापन 12 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को होगा।

PunjabKesari Shardiya Navratri
Shardiya Navratri Ghatasthapana Muhurat शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त  
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का मुहूर्त: 3 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
घटस्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।


PunjabKesari Shardiya Navratri
Shardiya Navratri 2024 date शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि
नवरात्रि का पहला दिन: मां शैलपुत्री – 3 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का चौथा दिन: मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का पांचवां दिन: मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का छठा दिन: मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का सातवां दिन: मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का आठवां दिन: मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का नौवां दिन: मां महागौरी की पूजा – 11 अक्टूबर 2024
विजयदशमी: 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

PunjabKesari Shardiya Navratri

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!