Shardiya Navratri 2024: इस दिन से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि, जानें सही तिथि और कलश स्थापना मुहूर्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Sep, 2024 04:06 PM

shardiya navratri

Shardiya Navratri 2024 Date कब है शारदीय नवरात्रि 2024: पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगा और इसका समापन 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार,...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2024: भारत में नवरात्रि का पर्व बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। Shardiya Navratri 2024 शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। साल में 2 प्रमुख नवरात्रि आती हैं। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि। इसके अलावा साल में 2 गुप्त नवरात्रि भी आती हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी 9 दिनों के लिए धरती पर आती हैं। नवरात्रि के पवित्र अवधि में माता के 9 स्वरूपों की पूजा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं, शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी और नवरात्रि कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त के बारे में-

PunjabKesari Shardiya Navratri
Shardiya Navratri 2024 Date कब है शारदीय नवरात्रि 2024
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगा और इसका समापन 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, Shardiya Navratri शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी और इसका समापन 12 अक्टूबर 2024 को होगा।

PunjabKesari Shardiya Navratri
Shardiya Navratri 2024 Kalash sthapana Muhurat कलश स्थापना का मुहूर्त 2024
इस साल नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है तो Ghatasthapana Muhurat कलश स्थापना भी इस दिन होगी। इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है।                                                                                                                             PunjabKesari ghatasthapana   
Kalash sthapana Importance नवरात्रि में कलश स्थापना का महत्व
हिंदू धर्म में घट स्थापना का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि के पहले दिन Ghatasthapana घट स्थापना की जाती है और मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि घर में Kalash sthapana कलश स्थापना करने और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और माता रानी के आशीर्वाद से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari Shardiya Navratri

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!