Shri Darbar Sahib: राज्यपाल कटारिया और मुख्यमंत्री मान ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Sep, 2024 08:03 AM

shri darbar sahib

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब में श्री दरबार साहिब में माथा टेका

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अमृतसर/जालंधर/चंडीगढ़ (दीपक, सर्बजीत, धवन, हरिश्चंद्र): पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब में श्री दरबार साहिब में माथा टेका और पंजाब व पंजाबियों के कल्याण के लिए अरदास की। राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कटारिया तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी थे। 

राज्यपाल कटारिया तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान को इससे पहले श्री अमृतसर साहिब पहुंचने पर पंजाब पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ आर्नर पेश किया। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री का स्वागत कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. तथा अन्य ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्होंने राज्य को रंगला पंजाब बनाने का जो संकल्प लिया है उसे वह पूरा करके रहेंगे।

राज्यपाल कटारिया तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान बाद में श्री जलियांवाला बाग गए और उन्होंने वहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर फूलों का गुलदस्ता श्री जलियांवाला बाग समारक पर रखते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन दाव पर लगा दिया। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!