Shri Guru Nanak Dev Ji : श्री गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी का विवाह पर्व

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Sep, 2024 08:48 AM

shri guru nanak dev ji wedding anniversary

श्री गुरु नानक देव जी का 537वां विवाह पर्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 10 सितम्बर को ऐतिहासिक गुरुद्वारा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बटाला/सुल्तानपुर लोधी (बेरी, बलजीत, सोढी): श्री गुरु नानक देव जी का 537वां विवाह पर्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 10 सितम्बर को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कंध साहिब, गुरुद्वारा डेहरा साहिब और गुरुद्वारा सतकरतारियां साहिब में मनाया जा रहा है।

विवाह पर्व के संबंध में ऐतिहासिक गुरुद्वारा सतकरतारियां साहिब से बसों, ट्रकों, कारों, जीपों आदि द्वारा संगतों का बड़ा जत्था गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे को विवाह पर्व के मुख्य प्रबंधक गुरिन्द्रपाल सिंह गोरा,  गुरनाम सिंह जस्सल तथा जसवीर कौर ने रवाना किया।

इस अवसर पर मनजीत सिंह जफरवाल मैनेजर गुरुद्वारा डेहरा साहिब सतकरतारियां, गुरतिंदर पाल सिंह भाटिया उप मैनेजर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर, दविंदर सिंह लाली बाजवा मैनेजर गुरुद्वारा ओठियां साहिब, राजिंदर सिंह पदम अध्यक्ष सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, समाज सेवक मास्टर जोगिंदर सिंह अचली गेट, सुखविंदर सिंह बल ट्रैक्टर वाले, कुलवंत सिंह एम.सी., ज्ञानी हरबंस सिंह हंसपाल, हरमनजीत सिंह रंधावा, बाबा अमोलक सिंह, सुखविंदर सिंह पड्डा, हरजीत सिंह प्रधान, करतार सिंह शास्त्री नगर आदि उपस्थित थे। 

दूसरी तरफ श्री गुरु नानक देव जी तथा माता सुलखनी जी के विवाह पर्व को लेकर आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब  सुल्तानपुर  लोधी में मैनेजर भाई गुरबख्श सिंह की देख-रेख में विशाल गुरमति समागम भाई मरदाना जी दीवान हाल में  आयोजित किया गया। वहीं शाम को बटाला से शिरोमणि कमेटी के मैंबर जत्थेदार गुरिंदरपाल सिंह गोरा की देख-रेख में संगत नाम सिमरन करते हुए मिठाइयां तथा फल लेकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंची। जिनका शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  की तरफ से जत्थेदार जरनैल सिंह डोगरांवाल, जत्थेदार गुरमीत सिंह बूह, मैनेजर गुरबख्श सिंह, हैड ग्रंथी ज्ञानी सतनाम सिंह की अगुवाई में  संगतों  व गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!