Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Apr, 2023 07:45 AM

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इन तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या (इंट.): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इन तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के जलाभिषेक की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
यू.पी. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से अयोध्या में रामलला का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए विश्व भर के देशों की पवित्र नदियों से जल मंगवाया गया है।
भगवान राम के दिल्ली के भक्त विजय जॉली के नेतृत्व में एक टीम इन नदियों का जल आदित्यनाथ को सौंपेगी। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है और मंदिर का गर्भगृह जनवरी 2024 को आम जनता के लिए खुलने वाला है। इसको भव्य और यादगार बनाने के लिए बड़े कार्यक्रम की तैयारी है।
