Shukra Gochar 2024: 25 दिन के लिए उच्च के होंगे शुक्र, इन तीन राशियों के होंगे वारे-न्यारे

Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Mar, 2024 07:41 AM

जीवन में तमाम-सुविधाएं शुक्र से आती हैं। कुंडली में सबसे लम्बी महादशा शुक्र की होती है। शुक्र यदि अच्छा होता है तो आपको पार्टनर बहुत बढ़िया मिलता है। 31 मार्च

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar 2024: जीवन में तमाम-सुविधाएं शुक्र से आती हैं। कुंडली में सबसे लम्बी महादशा शुक्र की होती है। शुक्र यदि अच्छा होता है तो आपको पार्टनर बहुत बढ़िया मिलता है। 31 मार्च से ये शुक्र उच्च के होने जा रहे हैं। ये 24 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे। आज बात करेंगे उन राशियों को क्या फायदा होगा जिनके ऊपर शुक्र की महादशा चल रही है। जितने भी व्यक्ति 30 साल से लेकर 50 साल के हैं। कर्क राशि की कुंडली में शुक्र की महादशा चल रही है। वृश्चिक राशि के जातक जिनकी उम्र  30 साल से लेकर 50 साल की है। उनकी शुक्र की दशा चल रही है। जिनकी कुंडली मीन राशि की है उनकी कुंडली में भी शुक्र की महादशा चल रही है। इन तीन राशियों के लिए शुक्र महादशा नाथ हो गए। महादशा  का गोचर में आकर उच्च का हो जाना आपके लिए बहुत बढ़िया है। 

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए शुक्र की वृष राशि ग्यारहवें भाव में आएगी। ये भाव आपकी तरक्की का भाव है। यहां से आय और इच्छाओं की पूर्ति देखी जाती है। इस भाव के स्वामी जब उच्च के हो जाएंगे तो आपके लिए बहुत अच्छी पोजीशन में आ जाएंगे। कर्क राशि की दूसरी राशि चौथे भाव में आती है। निश्चित तौर पर आपको इसका बहुत फायदा होगा। कर्क राशि के लिए भाग्य स्थान से गोचर होने जा रहा है। भाग्य स्थान में गोचर होगा शुक्र का । हो सकता है आप धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। भाइयों से मदद मिलेगी। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए शुक्र उच्च के होने जा रहे हैं। शुक्र की वृषभ राशि सातवें भाव में आएगी। शुक्र की तुला राशि बारहवें भाव में आएगी। ये आपके विदेश यात्रा का भाव होता है। ये आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। ये कुंडली का दूसरा सबसे शुभ भाव होता है। जिनके घर में संतान आनी है उनको फायदा हो सकता है। शुक्र पंचम में बैठेंगे तो ग्यारहवें भाव को भी सक्रीय करेंगे। घर में वृद्धि हो सकती है, यानि संतान प्राप्ति होने की सम्भावना है। प्रमोशन होने की भी संभावना है। बिजनेस और लाइफ पार्टनर की तरफ से कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। अगर पार्टनर की सेहत खराब है तो वहां पर भी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। कुल-मिलाकर ये गोचर आपके लिए काफी शुभ होने वाला है। 

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र राशि के ऊपर से ही गोचर करेंगे। ये पूरे 25 दिन सुख-सुविधाओं का भोग करने में लगे रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे स्थान और अष्टम भाव  के स्वामी बनते हैं। पार्टनर के भाव के ऊपर दृष्टि रहेगी। पार्टनर से आपको कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है। तीसरे भाव के फल मिलेंगे। दोस्तों की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवन को लेकर कोई भी फैसला लेंगे वो सफल साबित होगा। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!