Shukra Gochar: शुक्र करने जा रहे हैं वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों की लगेगी Lottery

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 May, 2024 02:17 PM

shukra gochar

शुक्र 19 मई रविवार को वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह वृषभ राशि में 19 मई को सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर प्रवेश करेंगे। जहां पर वो 12 जून को शाम 06 बजकर 37 मिनट तक विराजमान रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar 2024: शुक्र 19 मई रविवार को वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह वृषभ राशि में 19 मई को सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर प्रवेश करेंगे। जहां पर वो 12 जून को शाम 06 बजकर 37 मिनट तक विराजमान रहेंगे। पूरे एक साल के बाद शुक्र ग्रह का आगमन अपनी राशि में होगा। शुक्र के इस गोचर से शुक्र और सूर्य के बीच युति संबंध का निर्माण होगा। जिससे शुक्र आदित्य बनेगा।  शुक्र का वृषभ राशि में गोचर करने से कई राशियों को लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि शुक्र का गोचर किन-किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

Saturday Special: उड़द दाल के ये उपाय, शनिदेव के साथ करेंगे मां लक्ष्मी को प्रसन्न

आज का पंचांग- 18 मई, 2024

आज का राशिफल 18 मई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (18th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 18 मई- मशहूर मेरे दिल की कहानी हो गई

Shukra Gochar: शुक्र करने जा रहे हैं वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों की लगेगी Lottery

Narasimha Jayanti: कब मनाई जाएगी नरसिंह जयंती 21 या 22 मई, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Mohini Ekadashi: इस कथा को पढ़ने-सुनने से मिलता है 1000 गौ दान का पुण्य

Gilbert hill: मुम्बई का 6 करोड़ वर्ष पुराना पत्थर गिल्बर्ट हिल, जानें इससे जुड़ा गहरा रहस्य

Narsingh Jayanti Ki Katha: अपने भक्त की पुकार पर खंभे से निकले भगवान नृसिंह

Kedarnath Dham: बिना पंजीकरण वाले वाहनों की केदारनाथ मार्ग पर नहीं होगी एंट्री

Shani Dev Ki Priya Rashiya: इन राशियों पर शनि देव रहते हैं हमेशा मेहरबान, देखें क्या आप भी हैं इनमे शामिल 

PunjabKesari Shukra Gochar
Aries Horoscope मेष राशि
शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। मन को शांत  रखने के लिए दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे।

Taurus Horoscope वृषभ राशि
शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। बहन के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है।

PunjabKesari Shukra Gochar

Cancer Horoscope कर्क राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यपारा शुरू कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का मजा लेंगी।

PunjabKesari Shukra Gochar

Leo Horoscope सिंह राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। इस राशि के युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

PunjabKesari Shukra Gochar

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!