Shukra Gochar: अब शुक्र भर देंगे तिजोरी, ये राशियां रहेंगी लकी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Aug, 2024 04:04 AM

shukra gochar

25 अगस्त को शुक्र ग्रह कुछ राशियों की तिजोरी भरने आ रहे हैं और 18 सितंबर तक कुछ राशियों की जेब में खूब पैसा आएगा। शुक्र ग्रह जब देते हैं तो झोली भर देते हैं। 25 अगस्त को दोपहर 1:57 पर शुक्र अपनी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar 2024:  25 अगस्त को शुक्र ग्रह कुछ राशियों की तिजोरी भरने आ रहे हैं और 18 सितंबर तक कुछ राशियों की जेब में खूब पैसा आएगा। शुक्र ग्रह जब देते हैं तो झोली भर देते हैं। 25 अगस्त को दोपहर 1:57 पर शुक्र अपनी नीच कन्या राशि में आ जाएंगे और 18 सितंबर तक कन्या राशि में रहेंगे। अब आप सोचेंगे कि शुक्र नीच राशि में आ रहे हैं फिर कैसे तिजोरी भर देंगे। अलग-अलग भाव में शुक्र अलग-अलग फल देते हैं। शुक्र का अपने नीच राशि में गोचर भी कई बार ज्योतिष में कमाल दिखा देता है।

PunjabKesari Shukra Gochar
हमारे नौ ग्रहों में शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस, धन-दौलत, विलासिता, ऐश्वर्या, स्त्री सुख, वाहन सुख और प्रेम सुख का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह हमें भौतिक सुख देता है, कला और प्रतिभा देता है यानी आर्टिस्टिक नेचर देता है। अपोजिट सेक्स को अपनी और आकर्षित करने की क्षमता देता है। शुक्र को अंग्रेजी में वीनस भी कहा जाता है और वीनस का मतलब होता है सौंदर्य की देवी।

जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।वह व्‍यक्ति अकूत धन-संपत्ति का मालिक बनता है। लग्जरी लाइफ जीता है। उसके जीवन में भरपूर प्रेम रहता है। उसकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण होता है। ऐसे लोगों की ब्रांडेड चीजों में रुचि होती है।

यही शुक्र ग्रह 25 अगस्त से 18 सितंबर तक अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं और कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली रहने वाली हैं। यही शुक्र ग्रह 31 जुलाई से राशि परिवर्तन करके 25 अगस्त तक अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। अब शुक्र ग्रह इन राशियों को जबरदस्त नतीजे देंगे। प्रेम देंगे। रोमांस देंगे। लग्जरी लाइफ देंगे आय के नए साधन देंगे और खुशियां देंगे क्योंकि शुक्र ग्रह यही सब कुछ तो देते हैं।

वृषभ राशि- ऐसी पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है जो शुक्र की अपनी राशि है। शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि वालों के पंचम भाव में कुंडली के पंचम भाव को विद्या, बुद्धि और संतान स्थान भी कहा जाता है तथा प्रेम का स्थान भी कहा जाता है। लिहाजा प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे। आमदनी के कई स्रोत विकसित होंगे। धन लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।  आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि- दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। यह बुद्ध की राशि है और शुक्र की मित्र राशि है और अब मिथुन राशि वालों को शुक्र जबरदस्त सफलता देंगे। अपना पूरा कमाल दिखाएंगे। शुक्र के गोचर का प्रभाव मिथुन राशि के चतुर्थ भाव में पड़ेगा। कुंडली के चौथे भाव को माता व सुख संपत्ति स्थान भी कहा जाता है। शुक्र के गोचर से आप नई संपत्ति या नया वाहन खरीद सकते हैं। आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि- तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि वालों का सितारा बुलंद होगा। शुक्र के गोचर से आपकी कुंडली का सेकंड हाउस एक्टिवेट हो जाएगा। कुंडली के दूसरे भाव को धन और वाणी स्थान कहा जाता है। इसे बचत का स्थान भी कहा जाता है लिहाजा आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और आप सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई लाभ मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को उनके व्यापार में उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नई योजनाएं आपके लिए कारगर रहेंगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

PunjabKesari Shukra Gochar
तुला राशि- चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और यह शुक्र की राशि है। शुक्र का राशि परिवर्तन करना तुला राशि वालों को जबरदस्त लाभ देने वाला है। तुला राशि वालों को शुक्र इस दौरान हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देंगे। खुद को साबित करने के बढ़िया मौके मिलेंगे। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा। बिजनेस में भी मुनाफा कमाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव खुशी भरा रहेगा और लंबे समय से जो कार्य रुका हुआ है, वह भी शुक्राचार्य पूरा कर देंगे।

कुंभ राशि- पांचवी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की भी प्रगति होगी और जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा। रोमांस के मौके मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रह सकती है। अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वाहन का सुख मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

मीन राशि- छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि बदलना किसी वरदान से कम नहीं है। वैसे भी शुक्र की यह उच्च राशि है। आपको कई तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन और मकान का सुख आपको बहुत जल्द ही मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ भरपूर मिलेगा। इस दौरान आप वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Shukra Gochar

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!