Shukra Transit: अब शुक्र हुए पावरफुल, ये राशियां कूटेंगी चांदी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jul, 2024 10:55 AM

शुक्र उदय होने के बाद 7 जुलाई को राशि परिवर्तन कर गए हैं और वह चंद्रमा की कर्क राशि में आ रहे हैं। कोई भी शुभ ग्रह जब उदय होकर राशि परिवर्तन करता है तो शानदार नतीजे देता है। शुक्र ग्रह अपनी पूरी फार्म में दिखेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra transit 2024: शुक्र उदय होने के बाद 7 जुलाई को राशि परिवर्तन कर गए हैं और वह चंद्रमा की कर्क राशि में आ रहे हैं। कोई भी शुभ ग्रह जब उदय होकर राशि परिवर्तन करता है तो शानदार नतीजे देता है। शुक्र ग्रह अपनी पूरी फार्म में दिखेंगे। जुलाई महीने में एक बार नहीं बल्कि दो बार उनका राशि परिवर्तन होगा और पूरी तरह से उनका डंका बजेगा। 7 जुलाई को शुक्र ग्रह सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर चन्द्रमा की कर्क राशि में आकर कमाल दिखाएंगे।

PunjabKesari Shukra Transit
फिर 24 दिन तक कर्क राशि में रहने के बाद 31 जुलाई 2024 को दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर शुक्र ग्रह, सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 24 दिनों के भीतर शुक्र की दोहरी चाल से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। धन और ऐश्वर्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, यह बताने से पहले नौ ग्रहों में शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस, धन-दौलत, विलासिता, ऐश्वर्या, स्त्री सुख, वाहन सुख और प्रेम सुख का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह हमें भौतिक सुख देता है, कला और प्रतिभा देता है यानी आर्टिस्टिक नेचर देता है। अपोजिट सेक्स को अपनी और आकर्षित करने की क्षमता देता है। शुक्र को अंग्रेजी में वीनस भी कहा जाता है और वीनस का मतलब होता है सौंदर्य की देवी।

जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वह व्‍यक्ति अकूत धन-संपत्ति का मालिक बनता है। लग्जरी लाइफ जीता है। उसके जीवन में भरपूर प्रेम रहता है। उसकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण होता है। ऐसे लोगों की ब्रांडेड चीजों में रुचि होती है।

यही शुक्र ग्रह 7 जुलाई से राशि परिवर्तन करके अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। अब शुक्र ग्रह 6 राशियों को जबरदस्त नतीजे देंगे।प्रेम, रोमांस, लग्जरी लाइफ, आय के नए साधन देंगे और खुशियां देंगे क्योंकि शुक्र ग्रह यही सब कुछ तो देते हैं।

ऐसी पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है जो शुक्र की अपनी राशि है। चंद्रमा की यह उच्च राशि है। शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। आप के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। यह बुद्ध की राशि है और शुक्र की मित्र राशि है और अब मिथुन राशि वालों को शुक्र जबरदस्त सफलता देंगे। अपना पूरा कमाल दिखाएंगे। मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा और शानदार रहेगा। शुक्र का गोचर आपके लिए वरदान साबित होने वाला है। ऐसे में आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

PunjabKesari Shukra Transit

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों का सितारा बुलंद होगा। सरकार की तरफ से भी आपको कोई लाभ मिलेगा।प्रमोशन के योग बनेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को उनके व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नई योजनाएं आपके लिए कारगर रहेंगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और यह शुक्र की राशि है। 7 जुलाई से शुक्र का राशि परिवर्तन करना तुला राशि वालों को जबरदस्त लाभ देने वाला है। तुला राशि वालों को शुक्र इस दौरान हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देंगे। खुद को साबित करने के बढ़िया मौके मिलेंगे। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा। बिजनेस में भी मुनाफा कमाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। खुशी भरा रहेगा और लंबे समय से जो कार्य रुका हुआ है, वह भी शुक्राचार्य पूरा कर देंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि के जातकों के लिए  शुक्र का गोचर बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की भी प्रगति होगी और जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा। रोमांस के मौके मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रह सकती है। अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वाहन का सुख मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि बदलना किसी वरदान से कम नहीं है। वैसे भी शुक्र की यह उच्च राशि है। आपको कई तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन और मकान का सुख आपको बहुत जल्द ही मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ भरपूर मिलेगा। इस दौरान आप वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है।
       
गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Shukra Transit

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!