मंगल की राशि में शुक्र का जलवा, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Oct, 2024 10:22 AM

Shukra transit 2024: शुक्र ग्रह 13 अक्टूबर से अपनी तुला राशि से निकलकर मंगल की वृश्चिक राशि में आ रहे हैं और 7 नवंबर तक वह मंगल की ही राशि में रहेंगे. यानी एक जोशीले ग्रह की राशि में प्रेम, रोमांस, कोमलता और लग्जरी लाइफ के प्रतीक शुक्र आ रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra transit 2024: शुक्र ग्रह 13 अक्टूबर से अपनी तुला राशि से निकलकर मंगल की वृश्चिक राशि में आ रहे हैं और 7 नवंबर तक वह मंगल की ही राशि में रहेंगे. यानी एक जोशीले ग्रह की राशि में प्रेम, रोमांस, कोमलता और लग्जरी लाइफ के प्रतीक शुक्र आ रहे हैं। मंगल को हमारे नवग्रह में सेनापति कहा जाता है और यह ऊर्जा के, आक्रामकता के, अग्रेशन के प्रतीक हैं जबकि शुक्र धन, संपदा, विलासता ,प्रेम और आकर्षण के प्रतीक ग्रह है। मंगल की राशि में आकर शुक्र कई राशियों की झोली भरने वाले हैं। अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं।

PunjabKesari Shukra transit

शुक्र ग्रह जब भी देने पर आते हैं तो छप्पर फाड़ कर देते हैं। शुक्र ग्रह प्रेम भी देते हैं। रोमांस भी देते हैं. मैटेरियलिस्टिक लाइफ भी देते हैं. लग्जरी लाइफ देते हैं। धन दौलत देते हैं यानी शुक्र के पास देने के लिए बहुत कुछ है। अब 13 अक्टूबर से 7 नवंबर तक शुक्र ग्रह का डंका बजने वाला है।

जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है. वह व्‍यक्ति अकूत धन-संपत्ति का मालिक बनता है. लग्‍जरी लाइफ जीता है। उसके जीवन में भरपूर प्रेम रहता है. उसकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण होता है। ऐसे लोगों की ब्रांडेड चीजों में रुचि होती है। यही शुक्र ग्रह 13 अक्टूबर से 7 नवंबर तक तक कुछ राशियों पर पूरी तरह मेहरबान रहने वाले हैं यानी कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली रहने वाली हैं। आज की पोस्ट में मैं इन्हीं राशियों का जिक्र करने जा रहा हूं।

PunjabKesari Shukra transit

ऐसी पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है जो शुक्र की अपनी राशि है। शुक्र ग्रह का मंगल की वृश्चिक राशि में गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है। शुक्र के गोचर से वृषभ राशि वालों को प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे। आमदनी के कई स्रोत विकसित होंगे. धन लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। यह बुद्ध की राशि है और शुक्र की मित्र राशि है और अब मिथुन राशि वालों को शुक्र जबरदस्त सफलता देंगे। अपना पूरा कमाल दिखाएंगे। शुक्र के गोचर से आप नई संपत्ति या नया वाहन खरीद सकते हैं. आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। शुक्र के गोचर से तुला राशि वालों का सितारा बुलंद होगा.  आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और आप सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे. सरकार की तरफ से भी आपको कोई लाभ मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को उनके व्यापार में उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नई योजनाएं आपके लिए कारगर रहेंगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

PunjabKesari Shukra transit

चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। शुक्र का राशि परिवर्तन करना धनु राशि वालों को जबरदस्त लाभ देने वाला है। धनु राशि वालों को शुक्र  इस दौरान हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देंगे. खुद को साबित करने के बढ़िया मौके मिलेंगे। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा। बिजनेस में भी मुनाफा कमाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवारिक जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। खुशी भरा रहेगा और लंबे समय से जो कार्य रुका हुआ है, वह भी शुक्राचार्य पूरा कर देंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि के जातकों के लिए  शुक्र का गोचर  बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की भी प्रगति होगी और जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा। रोमांस के मौके मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रह सकता है। अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वाहन का सुख मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि बदलना किसी वरदान से कम नहीं है। वैसे भी शुक्र की यह उच्च राशि है। आपको कई तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन और मकान का सुख आपको बहुत जल्द ही मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ भरपूर मिलेगा।

PunjabKesari shukra

इस दौरान आप वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रॉपर्टी, और जमीन-जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है। 

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Shukra transit

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!