Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jan, 2025 02:02 PM
Shukra Transit: साल 2025 की पहली बड़ी खुशखबरी शुक्र लेकर आ रहे हैं और शुक्र ग्रह 28 जनवरी को सुबह 7:12 पर अपनी उच्च मीन राशि में प्रवेश करके मालव्य राजयोग बनाएंगे। यह योग ज्योतिष में सबसे शुभ और प्रभावशाली योगों में से एक माना जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shukra Transit: साल 2025 की पहली बड़ी खुशखबरी शुक्र लेकर आ रहे हैं और शुक्र ग्रह 28 जनवरी को सुबह 7:12 पर अपनी उच्च मीन राशि में प्रवेश करके मालव्य राजयोग बनाएंगे। यह योग ज्योतिष में सबसे शुभ और प्रभावशाली योगों में से एक माना जाता है। मालव्य राजयोग कैसे बनता है, इसका क्या महत्व है और यह किन राशियों के लिए अपार सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा। तो अंत तक जुड़े रहिए क्योंकि ये जानकारी आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

शुक्र अपनी उच्च मीन राशि में आएंगे और मालव्य राजयोग बनाएंगे। ज्योतिष में पंच महापुरुष योगों का विशेष महत्व है और मालव्य राजयोग उन्हीं में से एक है। जब शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन, स्वराशि वृषभ या तुला या केंद्र भाव (1, 4, 7, 10 भाव ) में स्थित हो, तब यह राजयोग बनता है।
शुक्र, जो सौंदर्य, प्रेम, धन और विलासिता का कारक है, जब अपने उच्चतम प्रभाव में होता है, तो यह जातक को अद्भुत सुख, वैभव और सफलता प्रदान करता है।
28 जनवरी 2025 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो उनकी उच्च राशि है। इसके साथ ही यह समय कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।
"राजयोग, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, जातक को 'राजा' के समान सुख-सुविधाएं और प्रतिष्ठा प्रदान करता है। यह योग धन, संपत्ति, सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यावसायिक उन्नति के मार्ग खोलता है। यदि कुंडली में शुक्र पहले से मजबूत स्थिति में हो और यह योग बने तो जातक का जीवन चमक उठता है। यह योग विदेश यात्राओं, कलात्मक क्षेत्रों में सफलता और वैवाहिक जीवन में भी अद्भुत सुख प्रदान करता है। इसलिए 2025 की शुरुआत में मालव्य राजयोग एक नई ऊर्जा और संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है।"

अब बात करते हैं उन राशियों की, जिनके लिए यह योग विशेष मंगलकारी रहेगा:
पहली राशि वृषभ राशि है, जो शुक्र की अपनी राशि है। मालव्य राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। साल के शुरुआत होते ही राजयोग बनने से वृषभ राशि के जातकों के लिए आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको पूरे वर्ष भर प्राप्त होता रहेगा। नौकरी और व्यापार में लगातार प्रमोशन और आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। निवेश के लिहाज से आने वाला समय शुभ साबित होगा। वृषभ राशि वालों को नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।
दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग शुभ और लाभकारी साबित होगा। आने वाले समय में कई जगहों से शुभ समाचारों की प्राप्त होती रहेगी। सही दिशा में मेहनत होगी और इसका शुभ फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह राजयोग बेहद शुभ साबित होगा। नई नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। जीवन में मान-सम्मान और धन-दौलत की प्राप्ति होगी। विदेश यात्राओं और संपत्ति से जुड़ी खुशखबरियां मिलेंगी।
तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और यह भी शुक्र की अपनी राशि है। तुला राशि वालों को सामाजिक प्रतिष्ठा और करियर में अप्रत्याशित लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव लाने के बारे में सोच रहे हैं, उनको अच्छा मौका मिल सकता है। कार्यों में सफलता जल्दी-जल्दी मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में चला आ रहा मामला आपके पक्ष में रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।
चौथी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। मकर राशि वालों के लिए नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए अवसर खुलेंगे। संतान पक्ष की भी प्रगति होगी और जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा। रोमांस के मौके मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रह सकती है। अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वाहन का सुख मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है और शुक्र की यह उच्च राशि है और इसी राशि में शुक्र आ रहे हैं और मालव्य राजयोग बना रहे हैं। मीन राशि वालों के लिए यह योग सबसे शुभ रहेगा। धन, करियर और वैवाहिक जीवन में अपार सफलता मिलेगी। आपके अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। सितारा बुलंद रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपका पूरा डंका बजेगा। प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इनकम के नए साधन भी बनेंगे।
यह तो थी पांच भाग्यशाली राशियां जिनके लिए शुक्र का अपनी उच्च राशि में आना और मालव्य राजयोग बनाना बहुत मंगलकारी रहने वाला है। अगर आप भी इस योग का लाभ उठाना चाहते हैं तो शुक्र से जुड़े उपाय करना न भूलें:
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें।
सफेद वस्त्र और सफेद मिठाई दान करें।
नहाते समय गुलाब जल का इस्तेमाल करें।
'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें और शुक्र से जुड़े कार्यों में हिस्सा लें।
शुक्रवार के दिन पांच कन्याओं को खीर खिलाएं।
इन उपायों से इस योग का सकारात्मक प्रभाव और भी बढ़ सकता है।
2025 की यह पहली बड़ी खुशखबरी न सिर्फ पांच राशियों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए ऊर्जा, उत्साह और आशा लेकर आ रही है। अगर आप जानना चाहते हैं कि मालव्य राजयोग आपके जीवन पर कैसा असर डालेगा, तो किसी अच्छे विद्वान एस्ट्रोलॉजर से अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर कराएं।
गुरमीत बेदी
9418033344
