7 जुलाई को शुक्र होंगे उदय, कर्क राशि वालों का चमकेगा किस्मत का सितारा

Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Jul, 2024 09:19 AM

आज बात करेंगे शुक्र देव की। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र बहुत ही अहमियत रखते हैं। सबसे लम्बी दशा शुक्र की होती है। कलयुग में शुक्र देने वाले ग्रह हैं। सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य शुक्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Uday June 2024: आज बात करेंगे शुक्र देव की। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र बहुत ही अहमियत रखते हैं। सबसे लम्बी दशा शुक्र की होती है। कलयुग में शुक्र देने वाले ग्रह हैं। सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य शुक्र से देखा जाता है। बहुत सारी राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर इस समय शुक्र की महादशा चल रही है। जब शुक्र अस्त हो जाते हैं तो उन लोगों को वो फल नहीं मिल पाते हैं तो मिलने चाहिए। जैसे ही शुक्र उदय होते हैं तो आपकी रूठी हुई खुशियां फिर से लौट आती हैं। 24 अप्रैल के बाद शुक्र अस्त हो गए थे। 7 जुलाई को शुक्र उदय हो जाएंगे।  इस आर्टिकल में बात करेंगे कर्क राशि के लिए कैसा होगा इसका असर ?

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए चन्द्रमा के ऊपर से शुक्र का गोचर हो रहा है। कर्क राशि के जातकों के लिए ये बहुत ज्यादा शुभ इसलिए है क्योंकि जितने जातक कर्क राशि के 30 से 50 साल के उम्र के बीच हैं, उनके ऊपर शुक्र की महादशा चल रही है। महादशा नाथ आपके लिए उदय हो गया है। शुक्र आपके लिए ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी हैं। ग्यारहवें में वृष राशि है और चौथे भाव में शुक्र की तुला राशि है। यदि आपके जीवन में कोई रुकावट आ रही थी तो वो भी दूर हो जाएगी। चन्द्रमा के ऊपर से शुक्र का गोचर है। सप्तम से संबंधित आपको शुभ फल देखने को मिलेंगे। शादी होने की सम्भावना है। आपका मूड बहुत सही रहेगा शुक्र की वजह से। पार्टनर के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। आय और सामाजिक प्रतिष्ठा में तेजी आ सकती है। प्रमोशन होने की सम्भावना है। कोई मकान या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। मां की सेहत सही रहेगी। 

शुक्र के लिए उपाय: यदि आप शादीशुदा हैं तो आपकी वाइफ शुक्र ग्रह को दर्शाती है। शुक्र को सही करने के लिए आप अपनी वाइफ को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं या फिर किसी जगह घूमने जा सकते हैं। 

यदि आप सिंगल हैं और शादी करना चाहते हैं तो गाय की सेवा करनी चाहिए या तो फिर गुड़ खिलाना चाहिए। शुक्र को सही करने के लिए आप देवी पूजन भी कर सकते हैं। कपड़े थोड़े लाइट कलर के पहनें। अपनेआप को और आसपास के माहौल को साफ-सुथरा रखें।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!