Breaking




Shukra Uday July 2024: 7 जुलाई को शुक्र होंगे उदय, वृश्चिक राशि वालों को होगा भारी मुनाफा

Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Jul, 2024 08:55 AM

आज बात करेंगे शुक्र देव की। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र बहुत ही अहमियत रखते हैं। सबसे लम्बी दशा शुक्र की होती है। शुक्र की दशा 20 साल रहती है। कलयुग में शुक्र देने वाले ग्रह हैं और शुक्र राक्षस गुरु हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Uday July2024: आज बात करेंगे शुक्र देव की। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र बहुत ही अहमियत रखते हैं। सबसे लम्बी दशा शुक्र की होती है। शुक्र की दशा 20 साल रहती है। कलयुग में शुक्र देने वाले ग्रह हैं और शुक्र राक्षस गुरु हैं। आपकी राशि शुक्र से संबंधित है तो लग्जरी में समय बिताएंगे। सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य शुक्र से देखा जाता है। बहुत सारी राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर इस समय शुक्र की महादशा चल रही है। जब शुक्र अस्त हो जाते हैं तो उन लोगों को वो फल नहीं मिल पाते हैं तो मिलने चाहिए। जैसे ही शुक्र उदय होते हैं तो आपकी रूठी हुई खुशियां फिर से लौट आती हैं। 24 अप्रैल के बाद शुक्र अस्त हो गए थे। 7 जुलाई को शुक्र उदय हो जाएंगे। जैसे ही ही ये उदय होंगे कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए खुशियों की वापसी हो रही है। इसमें में से राशि है वृश्चिक राशि। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए शुक्र नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं।  शुक्र आपके लिए महादशा नाथ भी हैं। जितने जातक वृश्चिक राशि के 30 से 50 साल के उम्र के बीच हैं, उनके ऊपर शुक्र की महादशा चल रही है। ये आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। आपकी वृष राशि सप्तम भाव में आती है। केंद्र में फल आपको निश्चित तौर पर मिलेंगे। शुक्र अपने कारक तत्वों के फल करेंगे। अब सीधी दृष्टि जा रही है आपके तीसरे भाव के ऊपर। ये आपके भाई का भाव है। नौवां भाग्य स्थान होता है। ये कुंडली का सबसे शुभ भाव होता है। इसके ऊपर से शुक्र का गोचर हो रहा है। भाग्य का आपको साथ मिलता हुआ नजर आएगा। यदि आप सिंगल है तो आपकी शादी पक्की होने की संभावना बन रही है। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए समय बहुत बढ़िया है। सप्तम स्थान दशम से दशम होता है कुंडली में। कार्यक्षेत्र से भी आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। 
 
शुक्र सबके लिए शुभ नहीं होते। कुछ लोगों के लिए शुक्र खराब भी होते हैं। इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए।  आपके घर में आपकी वाइफ शुक्र को दर्शाती है। अपनी वाइफ को कोई न कोई गिफ्ट अवश्य दें। सरप्राइज पर ले जाएं। 

यदि आप सिंगल हैं तो गाय की सेवा करें। शुक्रवार के दिन गौ माता को गुड़ खिलाएं। अपने आस-पास सफाई रखें और मां लक्ष्मी का पूजन करें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!