Shukra Uday July 2024: 7 जुलाई को शुक्र होंगे उदय, मीन राशि 81 दिन बाद चमकेंगे किस्मत का सितारें

Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Jul, 2024 10:24 AM

आज बात करेंगे शुक्र देव की। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र बहुत ही अहमियत रखते हैं। सबसे लम्बी दशा शुक्र की होती है। शुक्र की दशा 20 साल रहती है। कलयुग में शुक्र देने वाले ग्रह

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Uday July2024: आज बात करेंगे शुक्र देव की। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र बहुत ही अहमियत रखते हैं। सबसे लम्बी दशा शुक्र की होती है। शुक्र की दशा 20 साल रहती है। कलयुग में शुक्र देने वाले ग्रह हैं और शुक्र राक्षस गुरु हैं। आपकी राशि शुक्र से संबंधित है तो लग्जरी में समय बिताएंगे। सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य शुक्र से देखा जाता है। बहुत सारी राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर इस समय शुक्र की महादशा चल रही है। जब शुक्र अस्त हो जाते हैं तो उन लोगों को वो फल नहीं मिल पाते हैं तो मिलने चाहिए। जैसे ही शुक्र उदय होते हैं तो आपकी रूठी हुई खुशियां फिर से लौट आती हैं। 24 अप्रैल के बाद शुक्र अस्त हो गए थे। 7 जुलाई को शुक्र उदय हो जाएंगे। जैसे ही ही ये उदय होंगे कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए खुशियों की वापसी हो रही है। इसमें में से राशि है मीन राशि। 

मीन राशि: मीन राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम से हो रहा है। जितने जातक मीन राशि के 30 से 50 साल के उम्र के बीच हैं, उनके ऊपर शुक्र की महादशा चल रही है। मीन राशि गुरु की राशि है। शुक्र आपके लिए तीसरे भाव के स्वामी बनते हैं और अष्टम भाव के भी। तीसरे भाव से संबंधित आपको शुभ फल देखने को मिलेंगे। पंचम से संतान, अफेयर, हायर एजुकेशन देखी जाती है। जो लोग संतान के इंतजार में हैं उनको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ग्यारहवें भाव को शुक्र देख रहे हैं। तरक्की, सामाजिक मान-सम्मान यहां से देखने को मिलता है। अष्टम भाव आपके पार्टनर के धन का भाव होता है। ससुराल पक्ष की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जो लोग रिसर्च का काम करते हैं उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। जो लोग डिजिन लेने में घबरा रहे थे, उनके लिए भी समय बहुत बेहतर रहेगा। अष्टम भाव का स्वामी उदय हो गया है। तीसरे से भी जुड़े शुभ फल मिलेंगे। 

शुक्र सबके लिए शुभ नहीं होते। कुछ लोगों के लिए शुक्र खराब भी होते हैं। इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए।  आपके घर में आपकी वाइफ शुक्र को दर्शाती है। अपनी वाइफ को कोई न कोई गिफ्ट अवश्य दें। सरप्राइज पर ले जाएं। 

यदि आप सिंगल हैं तो गाय की सेवा करें। शुक्रवार के दिन गौ माता को गुड़ खिलाएं। अपने आस-पास सफाई रखें और मां लक्ष्मी का पूजन करें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!