Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें यह खास उपाय, धन संबंधी समस्या से मिलेगा छुटकारा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jun, 2024 01:44 PM

shukrawar ke upay

शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए बहुत खास और शुभ है। देवी लक्ष्मी धन-वैभव की देवी  हैं। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए बहुत उत्तम है। इस दिन माता लक्ष्मी की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए बहुत खास और शुभ है। देवी लक्ष्मी धन-वैभव की देवी  हैं। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए बहुत उत्तम है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा, व्रत और कुछ खास उपाय करने से धन संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है। जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। तो आइए जानते हैं, शुक्रवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में-

PunjabKesari Shukrawar Ke Upay
Shukrawar Ke Upay शुक्रवार के उपाय
शुक्रवार की सुबह गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही उनके मंत्रों और 12 नामों का जाप करें। ऐसा करने से धन संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। दरिद्रता कोसों दूर चली जाती हैं।

Sri Lakshmi Twelve Names Stotra श्री लक्ष्मी द्वादश नाम स्तोत्र
ईश्वरीकमला लक्ष्मीश्चलाभूतिर्हरिप्रिया। पद्मा पद्मालया सम्पद् रमा श्री: पद्मधारिणी।।
द्वादशैतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्य य: पठेत्। स्थिरा लक्ष्मीर्भवेत्तस्य पुत्रदारादिभिस्सह।।

इस स्तोत्र में देवी लक्ष्मी के 12 नाम बताए गए हैं। ईश्वरी, कमला, लक्ष्मी, चला, भूति, हरिप्रिया, पद्मा, पद्मालया, संपद्, रमा, श्री, पद्मधारिणी।

PunjabKesari Shukrawar Ke Upay

शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की साथ में पूजा करें और कमल का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस उपाय को करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

मां लक्ष्मी को सफेद रंग की चीजें बहुत प्रिय हैं। इनका शुक्रवार को दान करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
सफेद चीजें दान करें जैसे- दूध से बनी मिठाई, चीनी, दूध, आटा, चावल आदि।  

मां लक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए काली चींटियों को चीनी या आटा खिलाएं। किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति की मदद करें।

शुक्रवार की शाम मां लक्ष्मी को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें। श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।  

PunjabKesari Shukrawar Ke Upay

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!