Breaking




Sneezing Meaning: जानें, इस समय पर छींक का आना देता है क्या संकेत

Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Apr, 2025 11:36 AM

sneezing meaning

Sneezing Meaning: आज के समय में कई ऐसी चीजे होती हैं जिनसे शुभ और अशुभ का अनुमान लगाया जा सकता है। कुछ लोग इन चीजों को मानते हैं और कुछ नहीं। ऐसे में जब भी शकुन अपशकुन की बात होती है, तो छींक के बारे में बात करना लाजमी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sneezing Meaning: आज के समय में कई ऐसी चीजे होती हैं जिनसे शुभ और अशुभ का अनुमान लगाया जा सकता है। कुछ लोग इन चीजों को मानते हैं और कुछ नहीं। ऐसे में जब भी शकुन अपशकुन की बात होती है, तो छींक के बारे में बात करना लाजमी है। कई लोग छींक आने को बहुत ही अशुभ मानते हैं। लेकिन ज्योतिष और हिन्दू शास्त्रों में छींक को हर समय अशुभ नहीं माना जाता है। कई समय पर छींक आने का मतलब शुभ संकेत भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि किस वक्त छींक का आना शुभ होता है और किस समय अशुभ। 

PunjabKesari Sneezing Meaning

नए कपड़े डालते समय छींक का आना
 अगर आप नए कपड़े पहन रहे हैं और उस समय कोई छींकता हैं तो ये आपके लिए दोगुनी खुशी का संकेत है। इसका मतलब है आपको जल्द ही और नए कपड़े मिलने वाले हैं।

व्यापार का शुभारंभ या ग्रह प्रवेश करते समय छींक का आना
अगर आप किसी नए व्यापार का शुभारंभ कर रहें है और उस समय छींक आ जाए तो ये व्यापार में सफलता मिलने का संकेत है। नए घर के गृह प्रवेश के मौके पर छींक आना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इसे थोड़े समय के लिए टाल दें और फिर उसके बाद पहले गणेश जी को घर में प्रवेश कराए और फिर खुद जाएं।

किसी यात्रा में जाते समय छींक का आना 
अगर आप किसी यात्रा में या किसी जरूरी काम के लिए घर से जा रहे है और कोई छींक दें तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में एक लौंग खाकर ही घर से निकलें। लेकिन अगर कोई एक से अधिक बार छींके तो ये कार्य में सफलता का संकेत माना जाता है।

सोने से और जागने के तुरन्त बाद छींक का आना
सोने से और जागने के तुरन्त बाद छींक का सुनना अशुभ माना जाता है और अगर खरीदारी करते समय छींक आ जाए तो ये खरीदी गई वस्तु से लाभ होने की ओर इशारा करता है।

PunjabKesari Sneezing Meaning

परीक्षा देने जा रहें समय छींक का आना 
परीक्षा में असफलता मिलने की सम्भावना को दर्शाता है, तो वहीं किसी मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त या दवा खरीदते समय छींक आना मरीज के जल्दी स्वस्थ होने का संकेत है।

शुभ कार्य को करते वक्त अगर छींक का आना
अगर शुभ कार्य को करते वक्त अगर छींक आती हैं, तो यह माना जाता हैं कि काम के पूरा होने में बाधा आ सकती हैं लेकिन अगर एक छींक के बाद दूसरी छींक आती हैं तो इसे शुभ भी माना जाता हैं।

भोजन करते समय छींक का आना 
भोजन करने से पूर्व छींक आने पर अशुभ होता है। इसी समय यदि कोई दूसरा छींके तो किये हुये भोजन से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।   

PunjabKesari Sneezing Meaning

     

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!