Solar Eclipse 2024: आज लगेगा सूर्य ग्रहण, 12 राशियों पर डालेगा जबरदस्त असर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Oct, 2024 01:16 AM

Solar Eclipse 2024: आज 2 अक्टूबर को सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण लगभग 6 घंटे रहेगा और यह इस विदा लेते हुए साल 2024 की सबसे बड़ी खगोलीय घटना तो होगी ही लेकिन साथ ही इससे ज्योतिष की दुनिया में भी बड़ी हलचल होगी। यह सूर्य ग्रहण साल...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Solar Eclipse 2024: आज 2 अक्टूबर को सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण लगभग 6 घंटे रहेगा और यह इस विदा लेते हुए साल 2024 की सबसे बड़ी खगोलीय घटना तो होगी ही लेकिन साथ ही इससे ज्योतिष की दुनिया में भी बड़ी हलचल होगी। यह सूर्य ग्रहण साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग चुका है और यह ग्रहण भारत में प्रभावित नहीं था क्योंकि यह भारत में देखा नहीं गया 2 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि जिस समय सूर्य ग्रहण शुरू होगा, उस समय भारत में रात होगी इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। अब भारत में 2 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा तो इसका मतलब यह नहीं है कि भारत में रह रहे किसी भी व्यक्ति की राशि इस सूर्य ग्रहण से प्रभावित नहीं होगी. जब भी कोई बड़ी खगोलीय घटना ज्योतिष में घटती है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. साल 2024 के इस दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण का असर भी निश्चित रूप से कुछ राशियों पर पड़ने वाला है।

PunjabKesari Solar Eclipse

2 अक्टूबर का यह जो सूर्य ग्रहण होगा, यह भारतीय समयानुसार रात 09:12 मिनट से शुरू होकर तड़के 03.17 मिनट तक रहेगा।  इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे की होगी। ये सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा। इस दिन रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिलेगा। 2 अक्टूबर 2024 के इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत उत्तरी प्रशांत महासागर में हवाई के दक्षिण से होगी और यह दक्षिणी अटलांटिक महासागर में दक्षिण जॉर्जिया में खत्म होगा. यह यात्रा 14,163 किलोमीटर की होगी। रिंग ऑफ़ फायर की घटना साउथ अमेरिका में चिली और अर्जेंटीना के दक्षिण एशिया में दिखाई देगी और space.com के अनुसार रिंग ऑफ फायर का सबसे अच्छा नजारा रापा नुई नाम के सुदूर वोल्केनो दीप से दिखेगा।
PunjabKesari Solar Eclipse

2 अक्टूबर का यह सूर्य ग्रहण पितृ पक्ष अमावस्या पर लगने जा रहा है. क्योंकि 17 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 2 अक्टूबर को ही होगी और इस दिन सर्वप्रथम अमावस्या होने से इस सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव भी रहेगा. इस सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य के साथ चंद्रमा बुध और केतु कन्या राशि में गोचर कर रहे होंगे। देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल की पूर्ण दृष्टि होगी. सूर्य से द्वितीय भाव में शुक्र होंगे और छठे भाव में शनि उल्टी चाल में गोचर कर रहे होंगे यानी वक्री अवस्था में होंगे। अब सूर्य ग्रहण क्या होता है यह मैं साइंस के हवाले से आपको बताने जा रहा हूं। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है। इसे ही सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है। अब 2 अक्टूबर के सूर्य ग्रहण का मेष राशि से मीन राशि तक क्या असर पड़ने वाला है...

PunjabKesari Solar Eclipse

मेष राशि वालों को थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत होगी और वाहन सावधानी से चलाना होगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखना होगा।

वृषभ राशि वालों को इस समय इन्वेस्टमेंट करने से परहेज करना होगा नहीं तो धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य पक्ष का भी ख्याल रखना होगा।

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। बिजनेस में लाभ होगा और लंबे समय से अटके हुए काम बनने लगेंगे।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में तरक्की के योग बन सकते हैं. पढ़ाई कर रहे जातकों को अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सहयोग बढ़ने से संबंध बेहतर होंगे।

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण मिला-जुला रहने वाला है। आमदनी के साधन बढ़ेंगे लेकिन सेहत का ख्याल रखना होगा।

कन्या राशि में यह ग्रहण लगने जा रहा है इसलिए कन्या राशि भी प्रभावित होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग बनेंगे परंतु लव लाइफ प्रभावित हो सकती है।

PunjabKesari Solar Eclipse

तुला राशि वालों का प्रमोशन का रास्ता खुलेगा। बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है। समाज में स्टेटस बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण बेहद शुभ रहने वाला है.सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इन जातकों के लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इससे जीवन में आ रही परेशानियां हल हो सकती हैं। बिजनेस में तरक्की के योग हैं।

धनु राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण लाभकारी रहने वाला है। बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी पुराने और बिछुड़े हुए मित्र अथवा परिजन से मुलाकात हो सकती है. जीवन में लंबे समय से कोई इच्छा है वो पूरी हो सकती है।

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है इसलिए मकर राशि वालों को सूर्य ग्रहण के दौरान थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है और वाहन सावधानी से चलना होगा।

कुंभ राशि वालों को अपने सीनियर अधिकारियों के साथ थोड़ा तालमेल बैठा कर चलना होगा अन्यथा नौकरी में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और बनते हुए काम में थोड़ा विलंब हो सकता है।

अंत में मीन राशि की बात रही तो मीन राशि वालों को यह सूर्य ग्रहण सुखद नतीजे देने वाला है। आपके कई अटके हुए काम बनेंगे. बिजनेस में तरक्की होगी और लव लाइफ भी बेहतर होगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Solar Eclipse

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!