Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jul, 2023 07:39 AM
आज सनातन पंचांग के अनुसार 17 जुलाई 2023 को अमावस्या तिथि है। सोमवार के दिन अमावस्या आने से ये सोमवती अमावस्या कहलाएगी। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। सोमवती अमावस्या के दिन किया गया स्नान,
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Somvati Amavasya 2023: आज सनातन पंचांग के अनुसार 17 जुलाई 2023 को अमावस्या तिथि है। सोमवार के दिन अमावस्या आने से ये सोमवती अमावस्या कहलाएगी। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। सोमवती अमावस्या के दिन किया गया स्नान, दान, पूजा-पाठ अक्षय पुण्य प्रदान करता है। कुंडली में किसी भी तरह के दोष का नाश करने के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन धर्म-कर्म के कार्य करने से देवी-देवता शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Somvati Amavasya Mantra: भगवान सूर्य नारायण को तांबे के पात्र में गंगा जल और लाल चंदन डालकर ओ पितृभ्य नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दें। इस उपाय से पितर प्रसन्न होते हैं और घर में खुशहाली का वास होता है।
शाम को हनुमान मंदिर जाकर तेल का चौमुखा दीपक लगाकर लड्डूओं का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। संभव हो तो मंदिर में आसन बिछाकर बैठे और ऊँ रामदूताय नम: मंत्र का जाप करें।
शाम को शिव जी के मंदिर में गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाकर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें, आर्थिक पक्ष में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और मिलेगा खूब धन।
Somvati Amavasya 2023 Upay: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से धन आगमन के स्त्रोत बनते हैं।
गरीबों को घर बुलाकर भोजन करवाएं, अन्न के भंडार भरेंगे।
वृंदा देवी की 108 परिक्रमा करें, दरिद्रता दूर होगी।