Edited By Jyoti,Updated: 16 Mar, 2019 10:50 AM
दीपक जलाना हिंदू धर्म में बहुत मायना रखता है। किसी भी भगवान की पूजा बिना दीपक प्रजवल्लित किए बिना संपन्न नहीं मानी जाती है। इसी के चलते हर कोई अपने घर में सुबह-शाम होने वाली पूजा में दीपक ज़रूर जलाता है।
ये नहीं देख तो क्या देखा (VIDEO)
दीपक जलाना हिंदू धर्म में बहुत मायना रखता है। किसी भी भगवान की पूजा बिना दीपक प्रजवल्लित किए बिना संपन्न नहीं मानी जाती है। इसी के चलते हर कोई अपने घर में सुबह-शाम होने वाली पूजा में दीपक ज़रूर जलाता है। माना जाता है कि ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर पूजा के दौरान दीपक प्रजवल्लित करते समय एक मंत्र का जाप किया जाए तो ये और भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ज्योतिष के अनुसार अगर सुबह-शाम दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप किया जाए तो अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।
मंत्र
दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:।
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।।
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां।
शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति।।
तो अगर आप भी अपनी पूजा का दोगुना फल पाना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप करना बिल्कुल न भूलें।
शास्त्रों के अनुसार इस मंत्र फायदे-
हिंदू धर्म के ग्रंथों और वेदों की मानें तो दीया जलाते समय इस मंत्र का जाप करने से सभी शत्रुओं का नाश होता है और साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
इस मंत्र के उच्चारण से आरोग्य यानि अच्छा स्वास्थ्य मिलता है साथ ही धन-संपत्ति में भी वृद्धि होती है।
इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है।
राहु केतु के बुरे असर को मिटाने के लिए होली से पहले करें ये खास उपाय (VIDEO)