mahakumb

Netaji Subhash Chandra Bose Statue India Gate: सतरंगी छटा से सराबोर दिखे नजारे

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Sep, 2022 09:01 AM

subhas chandra bose statue

कर्तव्यपथ के उद्घाटन के बाद पहले ही दिन पर्यटकों में इसे देखने के लिए काफी उत्साह दिखाई दिया। यहां आने वाले पर्यटक ये देखना चाहते थे कि पहले से इंडिया गेट के आस-पास क्या बदलाव

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (अनामिका सिंह/नवोदय टाइम्स): कर्तव्यपथ के उद्घाटन के बाद पहले ही दिन पर्यटकों में इसे देखने के लिए काफी उत्साह दिखाई दिया। यहां आने वाले पर्यटक ये देखना चाहते थे कि पहले से इंडिया गेट के आस-पास क्या बदलाव आया है। नए रूप में कर्तव्यपथ (पहले राजपथ या किंग्सवे) को देखकर लोगों का जोश देखते ही बनता था। सबसे अच्छी बात यह लगी कि यहां सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के अन्य प्रदेशों से भी लोग पहुंचे थे। 

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

पर्यटक कर्तव्यपथ के हर हिस्से को अपनी फोटो के जरिए यादगार बना देना चाहते थे। यही वजह थी कि लोगों ने कर्तव्यपथ पर लगाए गए पत्थर के डेस्क, नहर, नहर के साथ पैदल पथ, नहर पर बने पुल, उद्यान, लॉन, अंडरपास में लगे होर्डिंग्स के साथ ही इंडिया गेट व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के संग जमकर फोटो व सेल्फी खिंचवाते दिखे। यहां संस्कृति मंत्रालय द्वारा जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाया गया है, जिसपर कर्तव्यपथ के उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही कर्तव्यपथ की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए वीडियो चलाया जा रहा है। यही नहीं बड़े मंच पर शाम के समय जबरदस्त रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करते लोककलाकार दिखाई दिए। शाम 7 बजे के बाद रौशनी से नहाए कर्तव्यपथ का नजारा देखते ही बन रहा था।

PunjabKesari kundlitv

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!