Breaking




गुरु के घर में सूर्य का आगमन, कई राशियों के भाग्य के कपाट खुलेंगे !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Mar, 2025 06:14 AM

Sun transit 2025:14 मार्च को चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के राजा सूर्य राशि बदलेंगे और वह शनि की कुंभ राशि से निकल कर अपने मित्र गुरु की मीन राशि में आ जाएंगे। इसके साथ ही खरमास भी शुरू हो जाएगा, जिसमें कोई मांगलिक कार्य नहीं होता। मीन राशि में ही...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun transit 2025:14 मार्च को चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के राजा सूर्य राशि बदलेंगे और वह शनि की कुंभ राशि से निकल कर अपने मित्र गुरु की मीन राशि में आ जाएंगे। इसके साथ ही खरमास भी शुरू हो जाएगा, जिसमें कोई मांगलिक कार्य नहीं होता। मीन राशि में ही सूर्य एक महीना रहेंगे और यहां राहु के साथ भी उनका कांबिनेशन बनेगा क्योंकि राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

PunjabKesari Sun transit

18 मार्च को सूर्य उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। अब सूर्य का राशि और नक्षत्र बदलना ज्योतिष की दुनिया में काफी बड़ी हलचल पैदा करने वाला है। कई राशियों के भाग्य के कपाट भी खुलेंगे। मीन राशि में ही सूर्य के अलावा 29 मार्च को पांच अन्य ग्रहों का कांबिनेशन भी बनेगा यानी 6 ग्रही योग भी बनेगा। इसमें भी सूर्य की प्रमुख भूमिका रहेगी।

सूर्य हर महीने अपना राशि परिवर्तन करते हैं और सभी 12 राशियों को प्रभावित करते हैं। इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करना तथा राहु से संबंध बनाना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है और इसका कई राशियों पर असर पड़ने वाला है। कुछ राशियां बहुत भाग्यशाली रहने वाली हैं।

इनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन काफी खास रहने वाला है। मेष राशि वालों के कॉन्फिडेंस लेवल में बढ़ोतरी होगी और करियर तथा बिजनेस में जबरदस्त तरक्की मिलेगी। कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे और कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको सफलता मिलेगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है और विदेश से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है, जो सूर्य की राशि है। सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। करियर में प्रमोशन के मौके मिलेंगे और सामाजिक स्टेटस भी बढ़ेगा। अगर बिजनेस करते हैं तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होती चली जाएगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनेंगे।

PunjabKesari Sun transit

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों की विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे। इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। इनकम के नए साधन बनेंगे। शत्रु आपके आगे टिक नहीं पाएंगे और बुजुर्गों का भी आप पर आशीर्वाद बना रहेगा। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों को मनचाही सफलता मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। खुद को साबित करने के बढ़िया मौके मिलेंगे। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा। बिजनेस में भी मुनाफा कमाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। खुशी भरा वक्त रहेगा। लंबे समय से जो कार्य रुका हुआ है, वह भी पूरा हो जाएगा।

पांचवीं भाग्यशाली राशि धनु राशि है। सूर्य का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए करियर में नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। विदेशों से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। यह समय नई साझेदारी और निवेश के लिए उत्तम रहेगा। कोई बड़ी डील फाइनल करने में आप कामयाब रहेंगे और राज्य पक्ष का भी आपको पूरा साथ मिलेगा यानि सरकार की तरफ से भी आपको फायदा होता हुआ नजर आ रहा है।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि में ही सूर्य का गोचर होगा और यह उनके मित्र देवगुरु बृहस्पति की राशि है इसलिए मीन राशि वालों पर सूर्य की पूरी कृपा बरसेगी। संतान पक्ष की भी प्रगति होगी और जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा। रोमांस के मौके मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रह सकती है। अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वाहन का सुख मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Sun transit

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!