mahakumb

Surya Dev Mantra: सूर्य देव के इन मंत्रों से पूरी होती है हर इच्छा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Aug, 2023 07:45 AM

surya dev mantra

सूर्य देव एक ऐसे देवता हैं, जो अपने भक्तों को नियमित रूप से प्रत्यक्ष दर्शन देते हैं। सनातन धर्म में सूर्य देव की आराधना का बहुत महत्व है। माना जाता

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Dev Mantra Jaap: सूर्य देव एक ऐसे देवता हैं, जो अपने भक्तों को नियमित रूप से प्रत्यक्ष दर्शन देते हैं। सनातन धर्म में सूर्य देव की आराधना का बहुत महत्व है। माना जाता है कि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए किसी खास पूजा की जरूरत नहीं होती। सूर्य देव को एक लोटा जल और उनके मंत्रों के जाप से ही प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता है। इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि अगर किसी की कुंडली में सूर्यदेव मजबूत हैं तो उन्हें शुभ फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही समाज में खूब यश और सम्मान की प्राप्ति होती है। सूर्य देव के इन 12 मंत्रों का जाप करने से मनचाहा आशीर्वाद मिलता है। सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन उन्हें नियमित रूप से अर्घ्य देकर इनमें से किसी एक मंत्र का जाप करें। इससे आपको सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का वरदान मिलेगा।

PunjabKesari Surya Dev Mantra

Surya Dev Mantra सूर्य देव मंत्र
ॐ हृां मित्राय नम:
सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से अच्छी सेहत और काम करने की क्षमता का वरदान मिलता है। कहा जाता है कि सूर्य देवता की कृपा से हृदय की शक्ति बढ़ती है।

ॐ हृीं रवये नम:
सूर्य देव के सामने खड़े होकर इस मंत्र का जाप करने से हर मुसीबत से छुटकारा मिलता है। शरीर में रक्त का संचार ठीक रहता है।

ॐ हूं सूर्याय नम:
इस मंत्र के जाप से मानसिक शांति मिलती है और साथ ही ज्ञान में वृद्धि होती है।

ॐ ह्रां भानवे नम:
सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से धातु पुष्टि उत्पन्न होती है। मूत्राशय से जुड़ी बीमारियों का खात्मा होता है।

PunjabKesari Surya Dev Mantra

ॐ हृों खगाय नम:
इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि का विकास होता है और शरीर का बल बढ़ता है। इसके अलावा मलाशय से संबंधित बीमारियां भी दूर होती हैं।

ॐ हृ: पूषणे नम:
इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य में बल और धैर्य दोनों बढ़ते हैं। सूर्यदेव जी की कृपा से मनुष्य का मन धार्मिक कामों में लगा रहता है।

ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः
इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति को हर तरह के विषयों का ज्ञान मिलता है। यह मंत्र छात्रों के लिए विशेष लाभदायक है। इसके उच्चारण से शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक शक्तियों का विकास होता है।

ॐ मरीचये नमः
सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य को रोग आदि नहीं सताते और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

PunjabKesari Surya Dev Mantra

ॐ आदित्याय नमः
सूर्य देव के इस मंत्र को जपने से दूसरे व्यक्तियों पर मनुष्य का प्रभाव बढ़ता है। बुद्धि तेज होती है और आर्थिक लाभ होता है।

ॐ सवित्रे नमः
इस मंत्र के जाप से मनुष्य का मान-सम्मान बढ़ता है। साथ ही सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके अलावा मनुष्य की कल्पना शक्ति भी बढ़ती है।

ॐ अर्काय नमः
इस मंत्र के जाप से मन दृढ़ होता है। जीवन की सभी परेशानियों से राहत मिलती है। यदि आप वेदों के रहस्य को जानना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप लाभदायक हो सकता है।

ॐ भास्कराय नमः
इस मंत्र के जाप से आंतरिक और बाहरी तौर पर शरीर स्वच्छ रहता है। साथ ही मन में प्रसन्नता भी बनी रहती है।
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!