Surya Gochar 2023: 16 दिसंबर को सूर्य करेंगे धनु राशि में गोचर, अब सूर्य लिखेंगे इन 4 राशियों की किस्मत

Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Dec, 2023 10:09 AM

जब-जब सूर्य गुरु की राशि में आते हैं ऐसा साल में दो बार होता है। इस दौरान खरमास लग जाता है। खरमास में शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसी तरह मार्च

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Gochar 2023: जब-जब सूर्य गुरु की राशि में आते हैं ऐसा साल में दो बार होता है। इस दौरान खरमास लग जाता है। खरमास में शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसी तरह मार्च से लेकर मध्य के बीच भी होता है। सूर्य का गोचर होगा 16 दिसंबर को धनु राशि में तो चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए समय बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां।

Libra तुला राशि: तुला राशि के लिए ये गोचर बहुत ही बढ़िया है। तुला राशि एक लिए ये गोचर इसलिए बढ़िया है सूर्य इनकी कुंडली में ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। ये भाव इच्छा पूर्ति का भाव है। दसवां भाव कर्म का भाव। ग्यारहवां भाव कर्म के फल का। ग्यारहवें भाव के फल बढ़िया करेंगे। सूर्य का गोचर तुला राशि के लिए इस लिहाज से बहुत सही समय रहेगा।

Cancer कर्क राशि: छठे भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। ये गोचर बहुत ही शुभ है। कर्क राशि के लिए सूर्य दूसरे भाव का स्वामी है। ये धन भाव होता है इसका मतलब धन में फायदा देखने को मिलेगा। अगर परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था वो भी सही होता हुआ दिखाई देगा। 16 दिसम्बर से 16 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा। सूर्य के इस गोचर से आपकी हेल्थ भी सही रहेगी।

Pisces मीन राशि: कन्या राशि से सूर्य दसवें भाव में गोचर करेंगे। दसवां भाव आपका कर्म का भाव है। मीन राशि के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी हो जाएंगे। छठा भाव दशम का नौवां भाव होता है। यहां पर कर्म में वृद्धि हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। अगर कोई काम पूरा नहीं हो पा रहा था तो वहां पर भी फायदा देखने को मिलेगा। कारोबारियों के लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा। जिनका कोई कोर्ट केस चल रहा था तो वहां पर भी फैसला आपके हक़ में आता हुआ दिखाई देगा। दसवें भाव में सूर्य मजबूत हो जाते हैं। मीन राशि के लिए ये गोचर काफी शुभ रहने वाला है।

Aquarius कुम्भ राशि: कुम्भ राशि से सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। कुम्भ राशि से सूर्य सप्तम भाव के स्वामी बनते हैं। सप्तम भाव पार्टनर का भाव होता है। पार्टनर के साथ अगर कोई मन-मुटाव चल रहा था तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। अगर पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे थे तो उसमें भी फायदा मिलने की सम्भावना है। सप्तम भाव दशम का भी दशम होता है। दशम के भी बढ़िया फल प्राप्त करेंगे।

These zodiac signs will suffer loss इन राशियों को होगा नुकसान

Capricorn मकर राशि: मकर राशि से सूर्य बारहवें भाव में गोचर करेंगे। मकर राशि वैसे भी शनि की राशि है। शनि और सूर्य की वैसे भी नहीं बनती। खर्चें बढ़ने की सम्भावना है। अष्टम का स्वामी अशुभ गोचर में जाना शुभ नहीं है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें।

Taurus वृष राशि: वृष राशि सूर्य की राशि है। सूर्य यहां पर भी अष्टम में गोचर करेंगे। सूर्य चौथे भाव के स्वामी हो जाएंगे। मां की सेहत के लिए समय सही नहीं है।

Surya Dev Mantra सूर्य देव मंत्र: ॐ भास्कराय नमः

जिनकी कुंडली में सूर्य की दशा खराब है तो इस मंत्र का जाप करें।

रविवार के दिन सूर्य से जुड़ी वस्तुओं का दान करें। अपनी क्षमता के अनुसार कुछ भी दान करें लेकिन ध्यान रहें दान संकल्प लेकर ही करें।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इसका पाठ करने वाला व्यक्ति हमेशा सही रहता है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!