Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Feb, 2025 03:25 PM

Surya Gochar 2025: होली उपरांत सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करने वाले हैं। जिससे कई राशियों को अपने जीवन की सबसे बड़ी सफलता मिलने वाली है। आइए जानते हैं, क्या आप भी हैं, उन लकी राशियों में शामिल-
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Surya Gochar 2025: होली के बाद नवग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार सूर्य का यह गोचर बहुत अहम रहने वाला है। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा लेकिन इससे कई राशियों को अपने जीवन की सबसे बड़ी सफलता मिलने वाली है। आइए जानते हैं, क्या आप भी हैं, उन लकी राशियों में शामिल-

मिथुन
मेष राशि में सूर्य के प्रवेश करने से मिथुन राशि वालों को कम परिश्रम में भी अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। जॉब और कारोबार में अच्छे लाभ मिलेंगे। घर और प्रॉपर्टी से संबंधित समस्याएं हल होंगी। बड़े लोगों के बीच रुतबा बढ़ेगा। अपने फैसलों में संतुलन और समझदारी बनाए रखने की जरूरत होगी।

कर्क
आंतरिकता और व्यक्तिगत परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। छोटे प्रयास बड़ी सफलता की ओर ले जाएंगे। हर कठिनाई के बाद सूरज की किरण आएगी। यह समय है आपके आंतरिक प्रकाश को बाहर लाने का। परिवार और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नया वाहन अथवा प्रॉपर्टी खरीदेंगे। बिजनेस में बड़े सौदे पक्के होंगे।

सिंह
सिंह राशि में सूर्य का उच्च बहुत मंगलकारी साबित होगा। विचलित मन को किनारा मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने विवाद अथवा सरकारी काम सुलझेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। बड़े लोग मेहरबान रहेंगे। धार्मिक कामों में ध्यान लगेगा। तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। देश-विदेश घुमने के भी सुअवसर मिलेंगे।

धनु
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश धनु राशि के जातकों के लिए अच्छे परिणाम देगा। यह समय है जब आप अपने आत्मविश्वास और आत्म-समझ के साथ पूरी दुनिया को अपनी चमक दिखा सकते हैं। आस-पास सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी। शेयर बाजार और सट्टा अच्छा लाभ देगा। लॉटरी भी लग सकती है। पुराने निवेश अच्छा मुनाफा देंगे।

मकर
सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित होगा। अपने काम की शुरुआत एक शांतिपूर्ण साधना या ध्यान से करें, ताकि आप दैवीय संदेशों को गहराई से महसूस कर सकें। रिश्तों में समझदारी, प्यार और सामंजस्य बना रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए शांत और समझदारी से काम लें। अपने पार्टनर के साथ संवाद बढ़ाकर और एक-दूसरे को समझकर अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।
