Surya Gochar 2025 and Horoscope: सूर्य करेंगे मेष राशि में गोचर, जानें क्या रुख लेंगे आपके सितारे

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Apr, 2025 02:00 PM

surya gochar

Sun Transit 2025: कुछ ही दिनों में सूर्य का गोचर होने वाला है। सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस गोचर का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव रहने वाला है। जानें, क्या रुख लेंगे आपके सितारे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Gochar 2025 In Mesh Rashi: 13 अप्रैल की आधी रात को 3: 21 पर सूर्य देव मीन राशि से निकल कर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 14 मई तक यह मेष राशि में विराजित रहने के बाद 14 मई की रात 12:11 के बाद वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मीन राशि से मेष राशि में प्रस्थान करने के साथ ही राशियों में गोचर का एक चक्र पूरा हो जाएगा। करीब-करीब 30 दिनों के बाद सूर्य देव एक-एक करके 12 राशियों में विराजित होते हैं। ये चक्र मेष राशि से आरंभ होकर मीन राशि तक चलता है। जब सूर्य देव मेष राशि में जाएंगे तो मीन खरमास का विश्राम होगा। 1 माह से जो शुभ कामों पर विराम था विशेषकर शादी-विवाह को लेकर वे फिर से आरंभ हो जाएंगे। सूर्य देव के मेष राशि में गोचर करने से 14 मई तक हर राशि के सितारों में बदलाव आएंगे। जानें, आपकी राशि पर क्या असर रहेगा और गुड लक के लिए 1 महीने तक कौन से उपाय करने चाहिए-

PunjabKesari Surya Gochar

मेष राशि- जीवन में जन, मन और धन से जुड़ा हर तरह का सुख मिलेगा, कोई भी चाह अधूरी नहीं रहेगी। यात्रा पर जाने का भी योग है।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

वृष राशि- घर-गृहस्थी से जुड़ा हर सुख मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुझान बढ़ेगा। धन का उपयोग सोच-समझ कर करें। बजट का ध्यान रखें।
उपाय- न केवल शारीरिक रूप से बल्कि आर्थिक रुप से भी धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दें।

मिथुन राशि- जो भी आपकी अधूरी इच्छाएं थी, वो इस 1 महीने में पूरी होंगी। धन के स्त्रोत बढ़ेंगे साथ में सुख-साधन के साधनों में बढ़ौत्तरी होगी।
उपाय- किसी भी धर्म स्थल पर मूली का दान करें।

PunjabKesari Surya Gochar

कर्क राशि- करियर में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। पूर्व में किए गए परिश्रम से लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पिता के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी।
उपाय- 1 महीने तक काले या नीले रंग के वस्त्र न पहनें।

सिंह राशि- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मिट्टी में भी हाथ डालने से वो सोना उगलने लगेगी। कड़ी मेहनत और प्रयास के मनभावन परिणाम सामने आएंगे।
उपाय- पीतल से बनी वस्तुओं का प्रयोग अधिक से अधिक करें विशेषकर बर्तनों का इस्तेमाल करें।

कन्या राशि- अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। क्रोध पर लगाम लगाकर रखें। किसी भी काम को पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा।
उपाय- बड़े भाई अथवा बड़े भाई के समान किसी व्यक्ति की यथासंभव मदद करें।

PunjabKesari Surya Gochar

तुला राशि- लाइफ पार्टनर का प्यार और समर्पण मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। दोनों मिलकर मनचाहे आयाम हासिल करेंगे।
उपाय- अपनी थाली के भोजन में से रोटी का एक हिस्सा अपने संगी अथवा सहकर्मी को खिलाएं। उसके बाद खुद खाना खाएं।
 
वृश्चिक राशि- बहुत सारे मित्र बनेंगे। अपने दुश्मनों से संभल कर रहें। संतान से विनम्र बनकर रहेंगे तो आपको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।
उपाय- 30 दिनों तक कुत्ते को कुछ न कुछ खाने को अवश्य दें।

धनु राशि- चारों ओर से खुशियां आपके पास आने के लिए तैयार हैं। विद्या, गुरु, विवेक, रोमांस और संतान से संबंधित सभी सुख प्राप्त होंगे।
उपाय-  गाय माता को रोटी, गुड़, चारा अथवा उबला आलू खिलाएं।

PunjabKesari Surya Gochar
 
मकर राशि- पद, भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा। आपकी संतान को हर सुख मिलेगा, जिसका वो इंतजार कर रहे थे। धन प्राप्त करने के भी अच्छे अवसर मिलेंगे।
उपाय- गरीबों और भूखों को भोजन करवाकर मिष्ठान जरुर खिलाएं।
 
कुंभ राशि- आपको अपने व्यवहार में मिठास लेकर आनी होगी। किसी के सामने अपनी इच्छाएं जागृत करने से बचें। भाई-बहनों के साथ संबंधों को कायम रखने में थोड़ी मुश्किल होगी।  
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर सेवा करें।

मीन राशि- आपकी काबिलियित आपको वो दिलवाएगी, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। मेहनत से अधिक धन मिलेगा।
उपाय- बादाम से बनी मिठाईयां धर्म स्थल पर दान करें।

PunjabKesari Surya Gochar

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!