Surya Grahan 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Sep, 2024 07:37 AM

surya grahan

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है। दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को सर्व पितृ अमावस्या के दिन लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र में पितृ पक्ष अमावस्या का सूर्य ग्रहण के साथ समाप्त होना शुभ नहीं माना जाता है। जिसका प्रभाव कई राशियों...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Grahan 2024: वैदिक शास्त्रों में ग्रहण का बहुत खास महत्व है। पंचांग के अनुसार, समय-समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण  लगते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश-दुनिया में देखने को मिलता है। जल्द ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है। दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को सर्व पितृ अमावस्या के दिन लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र में पितृ पक्ष अमावस्या का सूर्य ग्रहण के साथ समाप्त होना शुभ नहीं माना जाता है। जिसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण किन-किन राशियों पर प्रभाव डालेगा।

PunjabKesari Surya Grahan
Gemini Horoscope मिथुन राशि
सूर्य ग्रहण का प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर कुछ खास अच्छा देखने को नहीं मिलेगा। साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को लेन-देन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से ज्यादा इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

PunjabKesari

Cancer  Horoscope कर्क राशि
सूर्य ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए नकारात्मक प्रभाव बढ़ाने वाला रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी तीसरे की वजह से जीवनसाथी आप पर शक कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

PunjabKesari Surya Grahan
Libra Horoscope तुला राशि
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी परिजन के यहां से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।

PunjabKesari Surya Grahan
Pisces Horoscope मीन राशि
सूर्य ग्रहण मीन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत करने के बाद भी सराहना नहीं होगी। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से बहस हो सकती है। किसी दोस्त से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

PunjabKesari Surya Grahan

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!