mahakumb

Surya Rashi Parivartan: आज होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, दिवाली से पहले जगेगा 5 राशियों का भाग्य !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Oct, 2022 07:24 AM

surya rashi parivartan

सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्‍यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्‍यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है।

PunjabKesari surya rashi parivartan

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले सूर्य 17 अक्तूबर को शाम 7:22 पर सूर्य देव बुध की कन्या राशि से निकलकर अपनी नीच तुला राशि में गोचर करेंगे। वह 1 महीने तक तुला राशि में रहेंगे।  25 अक्टूबर को दीपावली के अगले दिन इसी तुला राशि पर बड़ी ज्योतिषीय हलचल होगी और इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगेगा।

PunjabKesari surya rashi parivartan

सूर्य के तुला राशि में गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी लेकिन कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ भी होगा। सबसे पहले उन राशियों के बारे में जानें जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद मंगलकारी रहने वाला है।

ऐसी पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। सूर्य का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा। वहीं लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि के जातकों के जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

तीसरी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर होना काफी लाभकारी है। इस राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में उड़ान भरेंगे। बिजनेस में भी मुनाफा होगा।

चौथी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। मकर राशि के जातकों की कार्यस्थल पर काम की प्रशंसा होगी। जिसके चलते आने वाले समय में पदोन्नति भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर किसी काम में निवेश करना चाहते हैं तो इस दौरान कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि के जातकों के सोचे हुए काम पूरे होंगे। लंबे समय से रुके काम भी सिरे चढ़ने लगेंगे। धन लाभ होने के पूर्ण आसार हैं। बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो इस अंतराल में कर सकते हैं। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे ।

अब उन राशियों की बात करते हैं, जिन्हें सूर्य के सिंह राशि में गोचर के दौरान थोड़ा सतर्क रहना होगा। इनमें मेष राशि वालों को अहंकार और विवाद की स्थिति से बचना होगा। नहीं तो पद और धन के मामले में हानि उठानी पड़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण लगाना होगा। सेहत को लेकर गंभीर होने का समय आ गया है।

मिथुन राशि वालों के लिए भ्रम यानी कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है, जिस कारण महत्वपूर्ण फैसले लेने में मुश्किल आ सकती है।  जीवन साथी को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।

तुला राशि वालों को बातचीत के दौरान संयम बरतना होगा। वाणी दोष की स्थिति से बचने का प्रयास करें नहीं तो रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग बन सकता है।

कुंभ राशि वालों के करियर के लिए यह समय अच्छा रहेगा लेकिन उनका कोई गैर कानूनी काम करना उन्‍हें मुश्किल में डाल सकता है। मान हानि हो सकती है। बेहतर होगा कि इस समय में कोई भी गलती करने से बचें।

कर्क, वृश्चिक व कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है यानी न तो फायदा होगा और न ही नुकसान । यथास्थिति बनी रहेगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari surya rashi parivartan

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!