Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Jan, 2024 08:54 AM
14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य ग्रहों के राजा हैं और सूर्य आपकी कुंडली में लग्न के कारक हैं। हेल्थ भी सूर्य से आती है। करियर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Surya Transit: 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य ग्रहों के राजा हैं और सूर्य आपकी कुंडली में लग्न के कारक हैं। हेल्थ भी सूर्य से आती है। करियर और पिता के कारक भी सूर्य होते हैं। सूर्य अगर कुंडली में खराब हो जाएं तो बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको इसका बढ़िया प्रभाव मिलने जा रहा है। सबसे पहली राशि है-
Aries मेष राशि: मेष राशि के लिए सूर्य दसवें भाव से गोचर करेंगे। दसवें भाव में आकर सूर्य दिग्बली हो जाते हैं। यानि की इनको पूर्ण बल मिल जाएगा। दसवां भाव आपके कर्म का भाव होता है। ये गोचर आपके कारोबार में वृद्धि करवाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो वहां पर आपका प्रभाव थोड़ा बढ़ जाएगा। आय बढ़ने की भी सम्भावना है। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। सरकारी अफसरों का सहयोग मिलेगा। मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम स्थान के स्वामी भी बनते हैं। पंचम स्थान के भी आपको बढ़िया फल प्राप्त होंगे। पंचम भाव इजी गेन्स का भाव है। यहां से संतान देखी जाती है। पंचम से संतान की प्राप्ति होती है। यहां से निश्छल प्रेम भी देखा जाता है।
Leo सिंह राशि: ये राशि सूर्य की अपनी राशि है। उसके लिए भी ये गोचर बढ़िया है उनके लिए ये गोचर हो रहा है छठे भाव में। इस वजह से ओवरआल अपने आप में स्फूर्ति फील करेंगे। लग्न का स्वामी आपने आप में शुभ गोचर में जाना बहुत बढ़िया होता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यदि आपके खिलाफ कोई कोर्ट का केस चल रहा है तो उस आरोप से आपको मुक्ति मिल सकती है। लगन के स्वामी का छठे भाव में गोहर करना बेहद ही शुभ होता है।
Pisces मीन राशि: मीन राशि के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर करना शुरू करेंगे। दसवां कर्म का भाव है ग्याहरवां आय का भाव है। इसी भाव से प्रमोशन देखी जाती है। सूर्य वहां पर शुभ गोचर में हो जाएंगे तो निश्चित तौर पर आपको उसके बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे। जो नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। जो कारोबार कर रहे हैं उनके आय में वृद्धि होगी। यदि आपको फिजिकली कोई प्रॉब्लम आ रही है तो इस गोचर की वजह से ये समस्या भी खत्म हो सकती है। यदि आपके खिलाफ कोई कोर्ट का केस चल रहा है तो उस आरोप से आपको मुक्ति मिल सकती है। सूर्य छठे भाव के भी स्वामी हैं। जब छठे भाव का स्वामी सूर्य शुभ गोचर में 11थ हाउस में गोचर करता है तो आपको इसके निश्चित तौर पर अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं।
Scorpio वृश्चिक राशि: इस राशि के लिए सूर्य तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ये गोचर बहुत ही बढ़िया होता है। तीसरा भाव आपके भाइयों का भाव है। छोटे भाई का सहयोग प्राप्त होगा। अगर कोई मन-मुटाव चल रहा था तो वहां पर भी सब ठीक होने की सम्भावना है। छठा भाव होंसले का भाव होता है। इस अवधि के दौरान कोई भी काम करेंगे वो पूरी मेहनत के साथ करेंगे। वृश्चिक राशि के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी हो जाते हैं। कर्म भाव का स्वामी कर्म भाव में चला जाए तो कर्म बढ़ जाता है। अगर आप कोई फ्रीलान्स का काम करते हैं तो उसके लिए भी समय बहुत बढ़िया रहेगा।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728