Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Apr, 2025 08:12 AM
Surya transit 2025: सूर्य परम बलशाली हो रहे हैं। सूर्य वैसे भी ग्रहण के राजा हैं और एनर्जी का पावर हाउस है लेकिन जब सूर्य अपनी उच्च राशि में गोचर करते हैं तो उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। सूर्य साल में एक बार अपनी उच्च मेष राशि में आते हैं और वह अब...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Surya transit 2025: सूर्य परम बलशाली हो रहे हैं। सूर्य वैसे भी ग्रहण के राजा हैं और एनर्जी का पावर हाउस है लेकिन जब सूर्य अपनी उच्च राशि में गोचर करते हैं तो उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। सूर्य साल में एक बार अपनी उच्च मेष राशि में आते हैं और वह अब 14 अप्रैल को मेष राशि में आ गए हैं और उनके राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। जिसमें शुभ कार्यों पर रोक लगी थी। सूर्य का यह राशि परिवर्तन ज्योतिष की दुनिया में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि उनके राशि परिवर्तन के साथ ही सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं।

सूर्य जब अपनी उच्च राशि मेष में आते हैं तो उनकी ऊर्जा अपने चरम पर होती है। यह आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नई शुरुआत का संकेत देता है। साथ ही सूर्य का यह गोचर धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
सूर्य को ऊर्जा, कॉन्फिडेंस, लीडरशिप और आत्म-सम्मान का प्रतीक माना जाता है। सूर्य हमारे भीतर एक नई एनर्जी, एक नई जागरूकता का संचार करते हैं। बहुत से आईएएस ऑफिसर्स और सीनियर पॉलिटिशियन की कुंडली में सूर्य बहुत ही डायनेमिक पोजीशन पर होते हैं, बहुत पावरफुल होते हैं और वह उस व्यक्ति का प्रभाव बढ़ा देते हैं यानि सिविल एडमिनिस्ट्रेशन हो या राजनीति। ऐसे व्यक्ति का डंका बजने लगता है। अपनी उच्च मेष राशि में साल में एक बार ही सूर्य आते हैं और अपना पूरा जलवा दिखाते हैं। अब 14 अप्रैल से यही जलवा एक महीने के लिए देखने को मिलने वाला है। सूर्य कई राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद करने वाले हैं।
सूर्य का राशि परिवर्तन जिन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है और जिन राशियों की किस्मत बदलने वाला है, उनका जिक्र करते हैं-
मेष राशि- पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है, जो मंगल की राशि है और सूर्य की उच्च राशि है। सूर्य का मेष राशि में गोचर मेष राशि वालों को बहुत पॉजिटिविटी देगा। बहुत एनर्जी देगा। बहुत ही प्रेरणा देगा और मेष राशि के लोग अपने अंदर छिपी हुई टैलेंट को बाहर लेकर आएंगे। बोल्ड डिसीजंस लेंगे। चैलेंज स्वीकार करेंगे। लाइफ में रिस्क भी लेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। पूरी तरह से डंका बजेगा। नौकरी और कारोबार में आपको अपने आप को साबित करने के कई मौके मिलेंगे।
कर्क राशि- दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है, जो सूर्य के मित्र चंद्रमा की राशि है। देवगुरु बृहस्पति की यह उच्च राशि है। सूर्य के गोचर से कर्क राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा। उनके व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता आएगी। अटके हुए काम तेजी से बनने लगेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपकी अंदर छिपी हुई टैलेंट दुनिया के सामने खुलकर आएगी। आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ेगी। विरोधी चारों खाने चित होते चले जाएंगे।
सिंह राशि- तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है जो सूर्य की अपनी राशि है। सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है और सिंह राशि वालों के जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और बंपर लाभ के मौके आएंगे। सूर्य आपको ऊर्जा, उत्साह और बहुत ही पॉजिटिविटी देंगे। आपको कई क्षेत्रों में लीड करने का यानी नेतृत्व करने का मौका देंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे। आपका यश और मान यानी सोशल स्टेटस बढ़ेगा। आप के निर्णय को सराहा जाएगा। विरोधी आप के आगे टिक नहीं पाएंगे। कोर्ट-कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।
तुला राशि- चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। सूर्य के गोचर से तुला राशि वाले लोग जो अभी तक उधेड़बुन में थे और कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रहे थे। वह अब महत्वपूर्ण निर्णय जिंदगी में लेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। नए प्रोजेक्ट में आपको सफलता मिलेगी। कोई बड़ी डील भी आप फाइनल कर सकते हैं। इनकम के साधन बढ़ते जाएंगे और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। तुला राशि के जो स्टूडेंट कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए कामयाबी इंतजार कर रही है। लव लाइफ भी आपकी बेहतर होती जाएगी।
मकर राशि- पांचवी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के भाग्य के दरवाजे खोल देगा। सूर्य आपके कई बिगड़े हुए काम संवारते चले जाएंगे और समाज में आपका डंका बजेगा। प्रमोशन का योग बनेगा। नई प्रॉपर्टी बनाने में आप कामयाब रहेंगे। अगर आप पॉलिटिक्स में हैं तो कोई अच्छी पोस्ट आपको मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको जबरदस्त सफलता मिलने वाली है।
मीन राशि- छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। सूर्य का यह गोचर मीन राशि के लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव लेकर आएगा। आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोग आपके विचारों के आगे नतमस्तक होंगे। जो योजनाएं आपने बना रखी थी और अभी तक वह पाइप लाइन में थी, वह अब पूरी होने लगेगी यानी इंप्लीमेंट स्टेज पर आ जाएंगी यानी क्रियान्वित होने लगेंगी। आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी होती जाएगी। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और इन्वेस्टमेंट का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा।
अन्य राशियों की बात करें तो
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के खर्चों में वृद्धि होगी, सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे, सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा।
कन्या राशि: कन्या राशि वाले सेहत का विशेष ध्यान रखें, कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी।
धनु राशि: प्रेम जीवन में सकारात्मकता, संतान से सुख मिलेगा।
कुंभ राशि: छोटी यात्राओं से लाभ, नए संपर्क बनेंगे।
सूर्य का मेष राशि में प्रवेश ऊर्जा, शक्ति और उन्नति का संकेत देता है। यह समय नए कार्यों की शुरुआत और सफलता के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। अगर आप अपने जीवन में सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं तो इस दौरान सूर्य से संबंधित उपाय जरूर करें।
गुरमीत बेदी
9418033344
