Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Dec, 2023 07:19 AM
गेरुआ वस्त्र, सिर पर बड़ी पगड़ी, एक हाथ में डंडा और कंधे पर बड़ी चादर डाले स्वामी विवेकानंद अमेरिका के शिकागो शहर की सड़कों से होते हुए कहीं
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Swami Vivekananda Story: गेरुआ वस्त्र, सिर पर बड़ी पगड़ी, एक हाथ में डंडा और कंधे पर बड़ी चादर डाले स्वामी विवेकानंद अमेरिका के शिकागो शहर की सड़कों से होते हुए कहीं जा रहे थे। उनका यह परिधान सड़क पर जा रहे अमेरिकी लोगों के लिए जिज्ञासा का विषय बन गया।
उनके पीछे-पीछे चल रही एक महिला ने अपने साथी पुरुष से कहा, “जरा इन अजीब वेशभूषा वाले महाशय को तो देखो, कैसे अजीब से कपड़े पहन रखे हैं।”
विवेकानंद जी को पीछे चल रही महिला की बात समझते देर न लगी, वह समझ गए कि ये अमरीकी लोग उनके भारतीय परिधान को तुच्छ नजर से देख रहे हैं।
विवेकानंद जी रुके और पीछे मुड़कर उस महिला को बोले, “बहन ! मेरे इस भारतीय परिधान पर आश्चर्यचकित न हों। आपके इस देश में किसी व्यक्ति के परिधान को ही उस व्यक्ति के सज्जन होने की कसौटी माना जाता है, परन्तु जिस देश से मैं यहां आया हूं, उस देश में किसी व्यक्ति के सज्जन होने का आकलन उसके परिधानों से नहीं बल्कि उसके चरित्र व आचरण से किया जाता है।” यह सुनते ही महिला संतुष्ट हो गई।