mahakumb

Tarot Card Rashifal (28th February 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Feb, 2022 09:07 AM

tarot card rashifal

मेष : लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए मेहनत करने वाला समय है। ज्यादा घमंड से नुक्सान आप को ही है।

वृषभ : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप केवल सोचे ही नहीं उसका क्रियांवयन भी करें।

मिथुन : अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। वाहन क्रय करने का मन बनेगा।

कर्क : समय कम है काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव।

सिंह : आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। शांति से विचार करके ही कोई निर्णय लें।

कन्या : उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

तुला : अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। यात्रा से लाभ संभव हैं। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। उचित होगा कि समय पर कार्य करना सीखें।

वृश्चिक : वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। इष्ट आराधना सहायक होगी। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु : पूंजी निवेश से लाभ संभव हैं। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

मकर: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। स्वास्थ रहें मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

कुंभ : आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ गया है, इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

मीन : धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चलेंगी।

नीलम
8847472411

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!