mahakumb

Tarot Card Rashifal (10th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Sep, 2022 08:07 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। कामकाज में नई जिम्मेदारियां जल्द ही मिलने के आसार हैं। बेरोजगार हैं तो मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। कामकाज में नई जिम्मेदारियां जल्द ही मिलने के आसार हैं। बेरोजगार हैं तो मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष- आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी शुभ सामाचार से घर में खुशियां आएंगी। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसके कारण प्रसिद्धि भी मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। युवा पीढ़ी भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। लोगों का सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन- दिन ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। व्यवसाय वालों का पैसा कहीं अटक सकता है, सोच-समझ कर लेन-देन करें। नौकरीपेशा लोगों का खर्च बढ़ता नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पेट दर्द में सुधार होने की संभावना है।

कर्क- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बिजनेस वालों को बातचीत करते वक्त वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक विवादों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। खानपान का ध्यान रखें।

सिंह- आज दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलने के आसार हैं। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च होने की संभावना है। सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

कन्या- आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। साइंस स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान न हों। एनर्जेटिक रहेंगे।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुला- अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। कारोबार करने वालों के कुछ काम समय से पूरे न होने से परेशानी आ सकती है इसलिए पूरा ध्यान काम पर बनाए रखें। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक- आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन होने की संभावना है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है। जिससे बहुत खुशी महसूस होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं तो किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिलने की संभावना है। 

धनु- आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी व्यक्ति से उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के प्रेमियों को साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। जिनकी खुद की दुकान है, उन्हें थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग तरक्की की राह पर ले जाएगा। आंखों में जलन हो सकती है।

मकर- आज दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहने वाला है। व्यवसाय में अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सारे काम एक के बाद एक बनते जाएंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने का प्लान बन सकता है।

कुंभ- आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। नौकरी करने वालों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर तारीफ करेंगे। इस राशि के प्रेमी दिल खोलकर एक-दूसरे से प्यार करेंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ दिन खुशी भरा बीतेगा।

मीन- आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम को करते समय मन को शांत रखने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी वालों को ऊपरी कमाई आसानी से होगी। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। छात्रों को  मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा, जिससे थोड़ी परेशानी होगी। सिर दर्द की समस्या से राहत मिलेगी।

PunjabKesari kundlitv

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!