Breaking




Tarot Card Rashifal (23rd May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 May, 2024 07:16 AM

tarot card rashifal

​​​​​​​मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण बात पर चर्चा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।  कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सिर में भारीपन रहेगा।

मिथुन- ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद मिलेगी। घर के किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता जी की सहायता करेंगे। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।  

कर्क- लेन-देन के मामलों में किसी पर भी अधिक भरोसा न करें नहीं तो वह धोखा दे सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ब्रेकअप हो सकता है। किसी परिजन के यहां से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। कब्ज की दिक्कत रहेगी।

सिंह- ऑफिस में सभी आपके अच्छे काम की तारीफ करेंगे। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाएंगे।    

कन्या- आज का दिन कन्या  राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। गैस की समस्या बनी रहेगी।  

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की प्लानिंग करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुताबिक अच्छा रहने वाला है। युवाओं के लिए कोई नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम रहेगा। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। भाइयों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी चल रहा विवाद सुलझ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर- किसी बात को लेकर आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के छात्रों के मन में ईर्ष्या की भावना आ सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। युवाओं को अपने करियर में सुधार के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। किसी दोस्त के साथ रिश्तों में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। इस राशि के सिंगल लोग नए रिश्ते में बंध सकते हैं।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!