Tarot Card Rashifal ( 29th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 29 May, 2024 06:33 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के जातक आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत में चल रहे उतार-चढ़ाव को सही करने के लिए खान-पान पर ध्यान दें। युवा वर्ग

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातक आज काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत में चल रहे उतार-चढ़ाव को सही करने के लिए खान-पान पर ध्यान दें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। पार्टनर की तरफ से आपको गिफ्ट मिल सकता है।

वृष - आज वृष राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। नौकरी में आपके काम की काफी तारीफ होगी। परिवार में चल रही ग़लतफहमी दूर होगी। डायबिटीज के मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। इस राशि की महिलाएं कहीं बाहर घूमने जा सकती हैं।

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपको कारोबार में मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों के अनुभव से ही कोई नया काम करें। बच्चों की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। युवा वर्ग आगे बढ़ने के लिए कोई शॉर्टकट न अपनाएं।

कर्क- कर्क राशि के जातकों को अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त हो सकती है। पार्टनर के साथ प्रेम-प्यार बढ़ता हुआ नजर आएगा। युवा वर्ग कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे।

सिंह- आज सिंह राशि के जातक कारोबार में अपने नुकसान को लेकर काफी परेशान रहेंगे। पार्टनर की आपके साथ चल रही नाराजगी दूर हो जाएगी। ज्यादा काम की वजह से बदन दर्द की परेशानी हो सकती है। घर की साज-सज्जा में लगे रहेंगे।

कन्या- कन्या राशि के जातक आज किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय से पूरा कर लेंगे। छात्रों की पढ़ाई को लेकर चिंता दूर हो जाएगी। युवाओं के लिए समय काफी आनंददायक रहेगा। बल झड़ने की समस्या भी खत्म हो सकती है।

तुला- आज का दिन व्यापारियों के लिए बहुत शुभ है। शाम के समय पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा। आपके भोलेपन का कोई फायदा उठा सकता है, ध्यान रखें। बदलते मौसम की वजह से सेहत खराब रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों की आय तो होगी लेकिन साथ में खर्चे बढ़ सकते हैं। भूमि तथा वाहन से जुड़ा कोई फैसला किसी से सलाह कर के ही लें। नौकरी में टारगेट को पूरा करने का बोझ बना रहेगा।  प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

धनु- धनु राशि के जातक आज किसी जरुरी काम को नजरअंदाज न करें। रिलेशनशिप में चल रही चिंता भी दूर होती हुई नजर आएगी। पैरों में दर्द रहेगा। सेहत संबंधी चिंता दूर हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई को लेकर बोझ के नीचे दबा रहेगा।

मकर- आज मकर राशि के जातक अपने जीवन के जरुरी फैसले लेंगे। युवा वर्ग आलस की वजह से मौकों को हाथ से गंवा देंगे। व्यापार में बनी योजनाएं विफल हो सकती हैं। संतान के जीवन में चल रही चिंता भी दूर हो जाएगी।

कुंभ- कुम्भ राशि के जातकों का मन आज उदास रह सकता है। बदलते वातावरण के प्रति लापरवाही न बरतें। युवा वर्ग अपनी मेहनत से करियर की राह में आगे बढ़ते हुए नजर आएँगे। फाइनेंस संबंधी काम किसी और के भरोसे न छोड़ें।

मीन- व्यापार में आज कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए योगा-मेडिटेशन जरूर करें। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!