Tarot Card Rashifal (4th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Jul, 2024 06:49 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई-बहन की मदद

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई-बहन की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष - व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। घर में कुछ विदेशी मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है।  

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाकर समय व्यतीत करेंगे। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग इंटिमेसी का मजा लेंगे।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा।

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी करने के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।  

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। बहन के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आएगा। ऑफिस में किसी भी विवाद में पड़ने से बचने की कोशिश करें।  

मकर- मकर राशि के व्यापार कर रहे लोग लेन-देन के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। इस राशि के छात्र धर्म-कर्म में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन समाप्त होगी। किसी पुराने टीचर से अचानक मुलाकात हो सकती है।

कुंभ- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ झगड़ा होने की संभावना है। घर के किसी जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। पेट की समस्या से चिंता बनी रहेगी।  

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ खास योजनाएं बनाएंगे। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए रिश्ते पर चर्चा करेंगे। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।  

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!