Tarot Card Rashifal (8thJuly): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jul, 2024 08:33 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। किसी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। किसी तीसरे की बातों में आकर साथी आप पर शक कर सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। घर में चल रही किसी समस्या को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। इस राशि के युवा किसी भी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें। संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य को जॉब के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। इस राशि के छात्र पढ़ाई में बिजी रहेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी रुचि लेंगे। पेट की समस्या रहेगी।  

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पड़ोसियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक- जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। घर के कामों में माता की सहायता कराएंगे। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोग किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें। सेहत का ध्यान रखें।

धनु- व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त को मिलकर बहुत खुशी होगी। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाएंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर में किसी रिश्तेदार के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि का जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। ऑफिस के दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिलेगी। इस राशि के छात्रों का दिन उत्तम रहने वाला है। सिर में भारीपन रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!