Tarot Card Rashifal (10th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Jul, 2024 06:51 AM

tarot card rashifal

​​​​​​​मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट दूर होगी। परिवार के साथ खुशनुमा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट दूर होगी। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। घर से दूर रहकर काम कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

वृष- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बर सोच-विचार करें। बच्चों की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर का प्लान बनाएंगे। मीडिया से जुड़े लोगों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत उत्तम रहेगी।  

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी विदेशी कंपनी से जुड़ सकते हैं। माता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। बिजनेस के हर एक काम को अपनी देखरेख में करवाएं। लव लाइफ में रोमांस के फूल खिलते हुए नजर आएंगे। किसी परिजनों के यहां से कोई दुखद खबर मिल सकती है।

कन्या- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कुछ छोटी-मोटी चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अच्छा काम करने का मौका मिलेगा। किसी पुश्तैनी जमीन का फैसला आपके हक में रहेगा।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। दोस्तों के साथ चल रहा कोई मतभेद समाप्त होगा। युवा अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। लव लाइफ में प्यार के नए रंग भरने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। घर को रिनोवेट करने की भी योजना बना सकते है। परिवार के साथ बैठकर कोई ट्रिप प्लान करेंगे। सेहत को लेकर सजग रहें, नीम-हकीम से दूरी बनाकर रखें।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बीते दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया आर्डर मिलने की संभावाना है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विदेश में रह रहे किसी दोस्त से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ते हुए देखकर मन को खुशी मिलेगी। इस राशि के छात्रों की इच्छा शक्ति में पहले से बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। मन को शांत रखने के लिए परिवार के साथ मंदिर जाएंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि के लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रह लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग को एन्जॉय करेंगी। सेहत के मामले में खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे।

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!