Tarot Card Rashifal (22nd July ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jul, 2024 06:19 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के साथ लंच पर जाने का प्लान बनाएंगे। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

वृष- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों को लिए उत्तम रहने वाला है। विदेश में बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाइयों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है।  नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। लव लाइफ में बहारें छाई रहेंगी। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने में सफल होंगे। सेहत का ध्यान रखें, घर का बना शुद्ध शाकाहारी भोजन खाएं।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। घर में विदेशी मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। व्यापार में कुछ मनचाहा बदलाव करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जॉब मिलेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे।

तुला- दोस्तों की मदद से ऑफिस के काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। संतान से किए किसी वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। युवा धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।  

धनु- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार और जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। माता-पिता की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है। गैस की समस्या बनी रहेगी।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर चर्चा करेंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन शानदार रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कुछ खास ट्राई करेंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!