Tarot Card Rashifal ( 23rd July ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Jul, 2024 06:40 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत को लेकर को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। घर में अचानक से किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। छात्र पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें।

वृष - वृष राशि के जातकों की आज सारी चिंता दूर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में समय बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। बच्चों की खुशियों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि आज किसी काम से शहर से दूर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर का भरपूर सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। व्यापार में आपकी कोई मनचाही डील पक्की होने की सम्भावना है। अगर किसी जगह निवेश किया था तो वहां आपको फायदा मिलेगा।

कर्क- आज आपके धन में वृद्धि होती हुई नजर आएगी।  लाइफ पार्टनर के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। कोई खास काम करने के लिए घर के बड़ों का साथ मिलता हुआ नजर आएगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। व्यापार में अचानक से नुकसान का सामना करना पड़ेगा। छात्रों को काम की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान का खास ध्यान दें।

कन्या- कन्या राशि के जातक आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको मनचाहा फायदा होगा। विदेश जाने का प्लान कामयाब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ चल रहा मन-मुटाव भी दूर हो जाएगा।

तुला- तुला राशि वालों आज आपके अधूरे कार्य पूरे होते हुए नजर आएँगे। अचानक से पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। संतान से जुड़ी कोई समस्या थी तो वो दूर हो जाएगी। बिजनेस में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें।

वृश्चिक- आज कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बनाएंगे। अपने हर काम को समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आय तो होगी लेकिन साथ में खर्चे भी बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

धनु- आज आपको अचानक से किसी खास व्यक्ति से तोहफा मिल सकता है। सुख-सुविधा को पूरा करने के लिए धन खर्च करना पड़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभता भरा रहेगा। बिजनेस से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य पूरा होता हुआ नजर आएगा।

मकर- मकर राशि वालों आज आपके जीवन में खुशियां वापिस आ जाएंगी। व्यापार की शुरुआत में हानि होगी लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा। कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। सेहत को सही रखने के लिए व्यायाम का सहारा लेंगे।

कुंभ- कुम्भ राशि वालों आज आपकी सेहत चिंता का कारण बन सकती है। कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा होता हुआ नजर आएगा। सिंगल लोगों की शादी होती हुई नजर आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे।

मीन- मीन राशि वालों आज का दिन करियर के लिहाज से बहुत शुभ है। मानसिक शांति को बरकरार रखने के लिए एकांत में समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब चेंज करने का प्लान बना सकते हैं। संचित धन खर्च होता हुआ नजर आएगा।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!