Tarot Card Rashifal ( 24th July ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Jul, 2024 06:38 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी खास रहेगा। घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में जो समस्याएं थी वो दूर हो जाएंगी। आर्थिक मामलों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी खास रहेगा। घर में अचानक से किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में जो समस्याएं थी वो दूर हो जाएंगी। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें।

वृष - धन के लिहाज से आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। इस राशि के युवाओं की अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना है। छात्र अपना सपना पूरा करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। जीवन के सुखों में वृद्धि होती हुई नजर आएगी।

मिथुन- आज कोई भी नया काम शुरू करने के लिए घरवालों का साथ मिलेगा। शिक्षा के सेक्टर में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। जो लोग सरकारी काम करते हैं उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। सेहत में परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेंगे।

कर्क- कर्क राशि के जातक आज कोई भी कार्य बहुत ही सोच-समझ कर करें। कोई नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। आज ऑफिस में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। घर के बच्चे खेल-कूद में समय बिताएंगे। सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी।

सिंह- आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। धन लाभ के बहुत से मौके मिलेंगे। जो लोग बैंक में नौकरी करते हैं उनकी प्रमोशन संभव है। युवा वर्ग अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे।

कन्या- कन्या राशि के जातकों का जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलता नजर आएगा। बॉस के साथ काम में बढ़िया तालमेल बना रहेगा। संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

तुला- आज घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। घर में अचानक से कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के छात्र पढाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। जीवनसाथी के तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों अपने जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। इस राशि के युवा करियर में आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करेंगे। जो लोग संतान के इंतजार में हैं उनकी मन की इच्छा पूर्ण होती हुई दिखाई देगी।

धनु- धनु राशि वाले लोग कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। युवा वर्ग नौकरी करने के लिए शहर से बाहर जाएंगे। पार्टनर के साथ चल रहा मतभेद भी दूर हो जाएगा। किसी जगह निवेश किया था तो वहां से फायदा मिलेगा। कमर में दर्द की समस्या हो सकती है।

मकर- आज आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। अपने जीवन में कुछ सुधार कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई की काफी चिंता रहेगी। बेवजह के वाद-विवाद से बचें अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।

कुंभ- आज अपने जीवन में कुछ नया बदलाव करेंगे। कारोबारियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका काम सबको काफी प्रभावित करेगा। माता-पिता की सेहत अगर खराब थी तो वो ठीक हो जाएगी।

मीन- मीन राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। अचानक से धन लाभ मिलने की सम्भावना है। पैरो में दर्द की शिकायत हो सकती है। जंक फ़ूड से परहेज रखें। ससुराल पक्ष की तरफ से फायदा मिलेगा।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!