Tarot Card Rashifal ( 28th July ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 Jul, 2024 06:27 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। व्यापार में किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। युवा वर्ग

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। व्यापार में किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। युवा वर्ग अपने हर कार्य को बहुत ही समझदारी से करेंगे। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।

वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम  नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ प्रमोशन आपको मिल सकता है।  पार्टनर के साथ चल रहा मन-मुटाव भी ठीक हो जाएगा। नींद न आने जैसी परेशानी रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना है। पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने घर की बातों को शेयर न करें।

कर्क- कर्क राशि के जीवन में आज बदलाव देखने को मिलेगा। पड़ोसियों के साथ बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी में आपको कोई खास अधिकार मिल सकता है। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिलेगी।

सिंह- सिंह राशि के जातक आज धन का उपयोग बहुत ही सोच-समझ कर करें। व्यापार के काम में मनचाहा मुनाफा मिलने की सम्भावना है।  रिलेशनशिप से जुड़ा फैसला लेने से पहले एक बार विचार-विमर्श अवश्य कर लें। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या- कन्या राशि के जातकों को आज आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए समय काफी बेहतरीन रहेगी। व्यापार करने वाले लोग किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। छात्र घूमने-फिरने के साथ पढ़ाई को नजरअंदाज न करें।

तुला- तुला राशि के जातक आज अपने व्यापार का सीक्रेट किसी बाहरवाले के साथ शेयर न करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियो की किसी बात की वजह से मन  थोड़ा खराब रहेगा। युवाओं का समाज में मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को आज संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई प्रॉपर्टी या वाहन  खरीदने का प्लान बनाएंगे। आय में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है। धन को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

धनु- धनु राशि के जातकों को आज व्यापार की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। परिवार में चल रही बाधाएं भी दूर हो जाएंगी। दांत में दर्द हो सकता है। सिंगल जातकों के जीवन में आज किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

मकर- मकर राशि वालों आज आपके जीवन में खुशियों की बहार छाई रहेगी। युवा वर्ग अपने नए काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कुंभ- कुम्भ राशि के जातक आज सारा दिन काम में  काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में टारगेट को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय बहुत ही सोच-समझ कर लें। सेहत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मीन- मीन राशि के जातकों को आज चुनोतियों का सामना करना पड़ेगा। मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। सरकारी नौकरी वालों को आज परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!