Tarot Card Rashifal (1st August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jul, 2024 03:16 PM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करने की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

वृष - आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से शुरू किए काम में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बदन दर्द से परेशान रहेंगे।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग नए पार्टनर के साथ कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। गैस की समस्या बनी रहेगी।

कन्या- बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। युवा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।  

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी खास को अपना दिल दे बैठेंगे। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। तनाव के कारण सिर दर्द हो सकता है।

वृश्चिक- कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त हो जाएंगी। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचें। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। शुगर संबंधित तकलीफ हो सकती है।

धनु- आज जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। लवमेट के लिए दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के युवा अपने दोस्तों के साथ भविष्य को लेकर कुछ बातचीत कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।  

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना है। लव लाइफ में किसी तीसरे के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- व्यापार कर रहे लोग लेन-देन के मामले में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर करेंगे। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!