Tarot Card Rashifal (4th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Aug, 2024 06:00 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के जातकों को आज कारोबार के लिए किसी यात्रा पर पड़ेगा। आपका अटका हुआ धन मिल सकता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों को आज कारोबार के लिए किसी यात्रा पर पड़ेगा। आपका अटका हुआ धन मिल सकता है। नया काम शुरू करने के लिए माता-पिता का साथ मिलेगा। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखें।

वृष - आज बेवजह के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। जीवन में जो समस्या चल रही थी उससे निजात मिलेगा। धन निवेश करने से पहले किसी से सलाह अवश्य कर लें। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज पिकनिक पर जा सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। व्यापार में काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहेगी।

कर्क- कर्क राशि के जातकों को आज नौकरी में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी को लेकर कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से अधिक भरोसा न करें।

सिंह- आज अचानक से आपको धन नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग  जल्दबाज़ी और लापरवाही में कोई भी काम न करें। आलस्य की वजह से छात्र पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यवसाय में रुकी योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाबी मिलेगी।

कन्या-  कन्या राशि के जातक घर के रख-रखाव को लेकर धन व्यय करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत खास है।  नया निवेश करने से पहले एक बार दोबारा विचार करें। मानसिक शांति के लिए कुछ समय एकांत में बिताएंगे।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान से उसकी शिक्षा संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सेहत के प्रति काफी चिंतित रह सकते हैं। व्यापार में आज अधिक परिश्रम करना होगा। इस राशि के छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के युवा अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। रुका धन आज वापस मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक मुद्दों पर किसी बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें। कारोबार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का अधिकारियों की मदद से अंत हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। संतान की गलत संगत की वजह से काफी चिंतित रहेंगे। खर्चा थोड़ा काम करें नहीं तो बजट डगमगा सकता है।

मकर- मकर राशि की आज संपर्कों में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।  घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी सिंगल व्यक्ति का विवाह होने की संभावना है। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। पार्टनर से कोई सरप्राइज उपहार मिलने की सम्भावना है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। संतान से उसकी शिक्षा संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सेहत सही रहेगी।

मीन- आज अचानक से सेहत खराब हो सकती है। काम को लेकर जो चिंता थी वो दूर हो जाएगी। परिवार वालों के साथ बैठकर किसी जरुरी बात पर सलाह-मशवरा करेंगे। छात्रों को पढ़ाई के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

 

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!