Tarot Card Rashifal (11th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Aug, 2024 06:34 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का सारा दिन आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का सारा दिन आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। विदेश जाने वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

वृष - वृष राशि के जातक आज घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ज्यादा खर्चे करने से बचें, नहीं तो बजट डगमगाने की सम्भावना है। बिजनेस में आपको मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के नौकरीपेशा जातक अपने काम को लेकर काफी खुश रहेंगे। लेनदेन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। जिस भी जगह निवेश करेंगे वहां आपको फायदा प्राप्त होगा। सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कर्क- कर्क राशि के जातक आज कोई भी काम किसी बड़े से पूछ कर ही करें। आर्थिक दशा पहले से ज्यादा बढ़िया हो जाएगी। करियर में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। सिर में भारीपन हो सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहेंगे।

सिंह- सिंह राशि के जातकों को आज आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। कारोबार में तेजी बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। परिवार की संपत्ति से आपको कोई लाभ मिल सकता है। सारा दिन काफी खुश रहेंगे।

कन्या- कन्या राशि वालों आज आपके जीवन में खुशियों की बहार छाई रहेंगी। बहुत दिनों बाद किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा।

तुला- तुला राशि के जातक आज करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आय में मनचाही वृद्धि देखने को मिलेगी। शाम का समय दोस्तों के नाम रहेगा। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक आज बदलते मौसम से सावधान रहें। नौकरी करने वाले लोग अपने काम में काफी बिजी रहेंगे। कारोबार में बात करें तो उसमें कोई ज्यादा फायदा नहीं होगा। काम की वजह से परिवार के लिए समय निकालने में असमर्थ रहेंगे।

धनु- धनु राशि वालों आज कोई भी कार्य करने के लिए भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के फ्यूचर को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। नौकरी में किसी सीनियर व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

मकर- मकर राशि के जातक आज वाहन थोड़ी सावधानी से चलाएं। हर काम को समय से पूरा कर लेंगे। व्यापार में कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। परिवार के साथ बैठकर किसी जरुरी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

कुंभ- कुंभ राशि के जातक आज आपको भाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरी में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। छात्र फालतू के काम में समय बर्बाद न करें।  गर्दन में तकलीफ हो सकती है। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
 
मीन- मीन राशि के जातक आज आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो जाएंगी। अचानक से कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!